

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टाइगर-3’ को लेकर काफी व्यस्त हैं। सलमान को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। दूसरी तरफ फैन्स भी कटरीना कैफ और सलमान को एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सलमान के फैन्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है कि उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक मशहूर डायरेक्टर से हाथ मिलाया है।
सलमान खान ने साउथ के मशहूर डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ के साथ काम करने की इच्छा जताई है क्योंकि उन्हें डायरेक्टर की स्क्रिप्ट पसंद आई है. सूत्रों के मुताबिक, टॉलीवुड फिल्म निर्देशक पुरी जगन्नाथ ‘लिगार’ की असफलता के बाद सलमान खान के साथ फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं।
तेलुगु फिल्म उद्योग में चर्चा है कि निर्देशक ने सलमान खान को एक पटकथा सुनाई है। कहा जा रहा है कि अभिनेता फिल्म में काम करने के इच्छुक हैं। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
