Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

गले की खराश को ठीक करने के लिए घरेलू नुस्खों को जरूर अपनाएं

सर्दियों के मौसम में हमें परेशान करती है। बहुत सी शारीरिक समस्याएं अक्सर हो जाती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में हमें छोटे-मोटे नुस्खे अपनाते रहना चाहिए। विंटर सीजन में ज्यादातर खांसी या फिर गले में खराश की समस्या रहती है। कभी-कभी गले की खराश बहुत ज्यादा समय तक रहती है। अगर आपको भी गले में खराश है या फिर गला बैठ गया है तो इसके लिए आपको घर पर ही कुछ आसान उपाय करने चाहिए। आज हम आपके लिए घरेलू उपचार लेकर आए हैं। अगर आपको भी गले में खींच खींच हो गई है तो इसके लिए इन उपायों को अपना सकते हैं। इससे आपको फायदा होगा।

गले की खराश को दूर करने के लिए दालचीनी का प्रयोग किया जा सकता है। आप एक दालचीनी का टुकड़ा अपने मुंह में रखें और उसे चूसते रहें। ऐसा करने से गले की खराश दूर होती है। साथ ही खांसी की समस्या भी दूर होती है। अगर आपका गला बैठ गया है तो अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक के टुकड़े को छीलकर उसे मुंह में रखें। अब इस टुकड़े को चूसते रहें। ऐसा करने से गले की खिंच खिंच दूर होती है। साथ ही बैठा हुआ गला भी ठीक होता है। इसके अलावा इलायची भी उपयोगी होती है। रोजाना सुबह और शाम को सोने से पहले इलायची को चबाकर खा जाए। ऐसा करने से बैठा हुआ गला ठीक होता है।

  दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक करें और अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।ई

Related posts

मुरैना में अवैध पटाखों के कारोबार में हुआ बड़ा धमाका।

Live Bharat Times

एमसीडी चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, महाबल मिश्रा आप में शामिल

Admin

IND Vs NZ T20 / अर्शदीप कब सीखेंगे? उन्होंने आखिरी ओवरों में रन लुटाने के मामले में शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया

Admin

Leave a Comment