Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़

बिक्री में वृद्धि: ऑटोमोबाइल की खुदरा बिक्री में भारी उछाल, जनवरी में 14% बढ़ी

देश में चालू वर्ष की शुरुआत ऑटो सेक्टर के लिए फलदायी रही है। यात्री वाहनों, दुपहिया वाहनों और ट्रैक्टरों की मजबूत बिक्री के कारण जनवरी के महीने में देश में ऑटोमोबाइल की खुदरा बिक्री में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अनुसार, जनवरी 2023 के दौरान प्रत्येक श्रेणी में कुल बिक्री 18,26,669 इकाई रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 16,08,505 इकाई थी।

यात्री वाहनों की बिक्री भी 22 प्रतिशत बढ़कर 3,40,220 इकाई (2,79,050 इकाई) हो गई। इसके अलावा, दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री भी पहले के 11,49,351 इकाइयों से 10 प्रतिशत बढ़कर 12,65,069 इकाई हो गई। तिपहिया वाहनों की बिक्री भी 59 प्रतिशत बढ़कर 65,796 इकाई हो गई जो पहले 41,487 इकाई थी। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी 70,853 इकाइयों से 16 प्रतिशत बढ़कर 82,428 इकाई हो गई।

ट्रैक्टरों की बिक्री भी 8 प्रतिशत बढ़कर 73,156 इकाई रही। जो पिछले साल इसी अवधि के दौरान 67,764 यूनिट थी। FADA के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि जनवरी के महीने में कुल खुदरा बिक्री में इजाफा हुआ है। यह पूर्व कोविड स्तर से 8 प्रतिशत से नीचे है। इस सेगमेंट में अच्छी मात्रा में पूछताछ और आपूर्ति में सुधार भी देखा जा रहा है। लेकिन जानकारों का मानना है कि ऑटोमोबाइल की खुदरा बिक्री में अगर इसी तरीके का उछाल जारी रहेगा तो जल्द ही कोरोना से पहले जैसे ऑटोमोबाइल बाजारा के हालात थे वैसे हो सकते हैं।

Related posts

यूक्रेन की मांग है कि युद्ध के कारण रूस को संयुक्त राष्ट्र से निकाला जाए

Admin

दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए तैयार हुआ INS विक्रांत,

Live Bharat Times

रानी मुखर्जी लिख रही हैं आत्मकथा, अगले साल होगी प्रकाशित

Live Bharat Times

Leave a Comment