Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बदायूं :महशिवरात्रि पर गंगा स्नान के दौरान बहे 5 MBBS छात्र, 2 बचाए गए 3 लापता

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में आज शनिवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर गंगा स्नान को गए 5 एमबीबीएस के छात्र गंगा में बह गए। वहां मौजूद गोताखोरों ने दो छात्रों को तो बचा लिया लेकिन बाकी के तीन छात्रों का कोई पता नहीं चला। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर, सीओ व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गोताखोर की टीम छात्रों की तलाश में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बदायूं जिलेउझानी कोतवाली क्षेत्र में कछला गंगा घाट पर आज शनिवार दोपहर स्नान के दौरान एमबीबीएस के पांच छात्र बह गए। इनमें भरतपुर राजस्थान निवासी 23 वर्षीय अंकुश पुत्र भूपेंद्र गहलोत और गोरखपुर निवासी 22 वर्षीय प्रमोद यादव पुत्र जयनारायण को वहां मौजूद गोताखोरों ने सकुशल बाहर निकाल लिया है। लेकिन हाथरस निवासी 22 वर्षीय नवीन सेंगर, बलिया निवासी 24 वर्षीय पवन यादव और जौनपुर निवासी 26 वर्षीय जयप्रकाश मौर्य का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। गंगा स्नान के लिए आए सभी पांचो छात्र राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में एमबीबीएस के छात्र हैं। वह आज  दोपहर गंगा स्नान करने कछला घाट पर गए थे। पांचो छात्र गंगा में स्नान के दौरान एकदम से गहरे पानी में चले गए और बहने लग गए। छात्रों को नदी में डूबता देखकर गंगा घाट पर मौजूद गोताखोर नदी में कूद पड़े। गोताखोरों ने दो छात्रों को तो बचा लिया। लेकिन तीन छात्रों की तलाश अभी भी चल रही है। स्टीमर की सहायता से गोताखोर नदी में छात्रों की तलाश कर रहे हैं। दोपहर तीन बजे तक बाकी के तीनों छात्रों का कुछ भी पता नहीं चल सका था।

Related posts

खाकी बनी खलनायक : शिकायत लेकर पहुंची महिला का दरोगा ने ही किया यौन शोषण

Live Bharat Times

यूपी विधानसभा चुनाव: बलिया में राजनाथ सिंह बोले- यूपी में चलेगी बाबा की सरकार, ट्रिपल इंजन वाली सरकार देगी यूपी का विकास

Live Bharat Times

थायराइड प्रबंधन: थायराइड की समस्या का समाधान करते हैं ये 5 फूड्स, क्या कहते हैं डॉक्टर?

Live Bharat Times

Leave a Comment