Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जयपुर – ICU में बाबा से मिले प्रताप सिंह खाचरियावास

जयपुर – किरोड़ी लाल मीणा के साथ बदसलूकी के बाद बाबा ICU में भर्ती है व् बाबा से मिलने के लिए पक्ष विपक्ष के सभी लोग आ रहे है जहाँ किरोड़ी लाल मीणा का उपचार जारी है। किरोड़ी लाल का शुक्रवार से इलाज चल रहा है। वहीं अस्पताल में किरोड़ी के समर्थक भी खड़े हैं।  मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी शनिवार को एसएमएस अस्पताल पहुंचे। खाचरियावास ने किरोड़ी लाल से मुलाकात की । प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा जो हुआ गलत हुआ, दुर्भाग्यपूर्ण रहा पूरा घटनाक्रम। मेरे और डॉ किरोड़ीलाल के संबंध राजनीति के संबंध नहीं। किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए। भाजपा नेता किरोड़ी लाल से मिलने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़, अरूण चतुर्वेदी, ओम माथुर सहित कई भाजपा नेता किरोड़ी लाल से मुलाकात कर चुके हैं। प्रदेश में बाबा के साथ बदसलूकी के बाद आक्रोश का माहोल है ..

Related posts

पेटीएम, रेजरपे, ‘कैशफ्री’ के बैंगलोर कार्यालयों पर छापे; चीनी ऋण वितरण ऐप्स के मामले में ईडी की कार्रवाई

Live Bharat Times

करवा चौथ पर कर लें मंगलसूत्र के ये उपाय, पति को मिलेगा लंबी उम्र का वरदान

Live Bharat Times

वाराणसी : प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र में होगा सबसे बड़ा निवेश

Admin

Leave a Comment