

बजाज ऑटो के अध्यक्ष नीरज बजाज ने मुंबई में समुद्र के किनारे पर बने एक पेंटहाउस को 252.50 करोड़ में खरीदा गया है। यह डील मुंबई की इस साल की तीसरी सबसे बड़ी डील मानी जा रही है। नीरज बजाज ने मालाबार हिल्स में लोधन ग्रुप द्वारा बनाई जा रही 31 मंजिला इमारत में यह घर खरीदा है। इमारत निर्माणाधीन है और 2026 में कब्ज़ा मिलने की उम्मीद है। यह ट्रिपलेक्स बिल्डिंग के 29वें, 30वें और 31वें फ्लोर पर है।
करोड़ों में स्टांप ड्यूटी चुकाई
इस डील के लिए नीरज बजाज ने 15 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया है। इस पेंटहाउस का कुल क्षेत्रफल 18,008 वर्ग फुट है और इसकी कीमत प्रति वर्ग फुट 1.4 लाख रुपया है। इस पेंटहाउस में 8 पार्किंग स्लॉट दिए गए हैं।
बजाज के डील से पहले फरवरी में वेलस्पन ग्रुप के चेयरमैन बी. के. गोयनका ने मुंबई के वर्ली इलाके में 30,000 वर्ग फुट का पेंटहाउस खरीदा था। गोयनका की यह रियल एस्टेट डील 230 करोड़ रुपये में हुई थी।
