Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

हरमनप्रीत कौर ने तोडा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, WPL में हुआ ऐसा कारनामा जो IPL में कभी नहीं हुआ

WPL में मुंबई इंडियंस का शानदार प्रदर्शन जारी है। मुंबई की टीम एक के बाद एक जीत दर्ज करती जा रही है। डब्ल्यूपीएल 2023 के 12वें मुकाबले में मंगलवार को हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 55 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।

ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता स्वीकार करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। जवाब में गुजरात जायंट्स की टीम 9 विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी। WPL 2023 में मुंबई की यह लगातार पांचवीं जीत थी। मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।

नंबर-1 बनीं हरमनप्रीत कौर

इस जीत के साथ ही हरमनप्रीत कौर ने एमएस धोनी समेत कई दिग्गज भारतीय कप्तानों को पीछे छोड़ दिया है। कप्तान के रूप में लगातार 5 WPL मैचों में सबसे ज्यादा जीत के साथ हरमनप्रीत कौर भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर हैं। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने लगातार पांच जीत दर्ज की।

हरमनप्रीत के बाद एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, गौतम गंभीर, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, ऋषभ पंत और वीरेंद्र सहवाग शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने लगातार चार मैचों में अपनी-अपनी टीमों को जीत दिलाई है।

मुंबई इंडियंस ने इतिहास रच दिया

हरमनप्रीत कौर के साथ मुंबई इंडियंस ने भी एक नया रिकॉर्ड बनाया है। मुंबई इंडियंस महिला प्रीमियर लीग में अपने पहले पांच मैच जीतने वाली एकमात्र टीम बन गई। आईपीएल में भी कोई टीम ऐसा कारनामा नहीं कर पाई थी। मौजूदा डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 143 रन से, आरसीबी को 9 विकेट से, दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से, यूपी वारियर्स को 8 विकेट से और गुजरात जायंट्स को 55 रन से हराया।

Related posts

डेविड वॉर्नर ने दिखाया अलग अंदाज: दिल्ली के बेहतर लेग स्पिनर, आने वाले मैचों में कहर बरपा सकती है गेंदबाजी

टैबलेट की तरह खुलेगा ओप्पो का पहला फोल्डेबल फोन, 2022 में होगा लॉन्च

Live Bharat Times

‘रसगुल्ला’ पर ‘इडली’ की निर्णायक जीत! हर्ष गोयनका के ट्वीट पर यूजर्स ने मजेदार रिएक्शन भी दिए

Live Bharat Times

Leave a Comment