Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नसब्रेकिंग न्यूज़

स्टारबक्स का नए CEO बने भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हा

भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हा ने सोमवार को आधिकारिक रूप से स्टारबक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभाल लिया। इसके साथ ही वह बहुराष्ट्रीय कार्पोरेशन में शीर्ष पदों पर आसीन वैश्विक कारोबारी नेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं। पिछले साल सितंबर में स्टारबक्स ने घोषणा की थी कि नरसिम्हा कंपनी के अगले सीईओ और इसके निदेशक मंडल के सदस्य होंगे। स्टारबक्स कॉफी हाउसों की एक बहुराष्ट्रीय श्रृंखला है। वह कंपनी के संस्थापक और अब पूर्व सीईओ हॉवर्ड शुल्त्स की जगह लेंगे।

स्टारबक्स ने एक बयान में कहा, लक्ष्मण नरसिम्हा ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी की भूमिका ग्रहण की है और कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल होंगे। नरसिम्हा 23 मार्च को होने वाली स्टारबक्स की वार्षिक शेयरधारक बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। कंपनी ने कहा कि इस भूमिका में, नरसिम्हा नेतृत्व टीम को शामिल करना जारी रखेंगे, अपनी शुरुआती सीख और अंतर्दृष्टि साझा करेंगे और कंपनी के अवसरों का मूल्यांकन करेंगे।

Related posts

10वीं क्लास में 4% मार्क्स के लिए पकड़ा था बल्ला… अब टीम इंडिया में एंट्री, जानिए इस विकेटकीपर की दिलचस्प कहानी

Admin

अगर आपको भी फेस पर कुछ लगाना है इस गर्मी में तो गर्मी में बाहर निकलने से पहले एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Live Bharat Times

सायरी चहल, शेरोज की संस्थापक सशक्त महिलाओं की मिसाल हैं

Live Bharat Times

Leave a Comment