Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

पुष्पा 2 के टीजर पर बवाल, भड़के लोगों ने कहा धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे 

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन पर अपनी आने वाली फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ का टीजर लॉन्च किया था। अपने जन्मदिन के मौके पर अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 का फर्स्ट लुक भी शेयर किया था। अल्लू के इस नए गेटअप को देखकर उनके फैन्स हैरान रह गए। उनका ये गेटअप महाकाली माता से जुड़ा हुआ लग रहा है। अल्लू अर्जुन के इस लुक पर फैन्स की प्रतिक्रियाएं आईं, कुछ को यह पसंद आई तो कुछ ने महाकाली का रूप धारण कर इसे हिंदू देवी-देवताओं का अपमान बताया है। कुछ लोगों की प्रतिक्रिया थी कि, ‘हम अपने धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।’

पोस्टर को लेकर हुआ विवाद
अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस लुक में वह ब्लू शेड में नजर आ रहे थे। उन्होंने ने हाथों में चूड़ियां और उंगलियों में हैवी रिंग्स पहनी हुई है। वह अपने गले में फूलों और नींबू की एक माला और एक नाकबंद पहना है। उनके इस लुक से कुछ फैन्स प्रभावित हुए तो वहीं कुछ फैन्स ने पोस्टर देखकर उन्हें ट्रोल भी कर दिया। अल्लू अर्जुन के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर दो तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने जताई नाराजगी
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने पुष्पा-2 के पोस्टर पर भी नाराजगी जताई है। एक यूजर ने लिखा, ‘देवी की तरह कपड़े पहने और हाथ में बंदूक लिए हुए हैं। फिल्म में गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे किसी को भी हमारी आस्था का मजाक उड़ाने का अधिकार नहीं है।’

अल्लू अर्जुन महिला के आउटफिट में नए लुक में नजर आए
सोशल मीडिया पर एक छोटा सा टीज़र वायरल हो रहा है, अल्लू अर्जुन का डरावना पोस्टर देखकर प्रशंसक पागल हो रहे हैं। जैसे ही टीम ने इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया, यह फीचर वायरल हो गया। रंगीन पोस्टर में अल्लू को पहचाना मुश्किल हो रहा है कि वह वही डैशिंग स्टार हैं। उन्होंने साड़ी-ब्लाउज पहन रखा है लेकिन उनका अंदाज सबसे अलग है।

Related posts

टी -20 वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत की जगह संजू सैमसन को टीम में चाहता है यह पूर्व पाक खिलाडी

Live Bharat Times

श्री बांके बिहारी कॉरिडोर के विरोध में ब्रजवासियो ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा अपने खून से पत्र

Admin

महाराष्ट्र- बीजेपी और शिवसेना शिंदे गुट की मुंबई में आज साम को आशीर्वाद यात्रा होगी शुरु

Live Bharat Times