Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

झारखंड में आज भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Ranchi: झारखंड में 28 अगस्त को भारी बारिश के आसार बने हुए है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरी भागों के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा 31 अगस्त तक राज्य में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार 31 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी. इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और न्यूनतम तापमान भी लगभग 23 से 24 डिग्री के बीच रहेगा.
28-29 अगस्त को मध्यम बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 28 और 29 अगस्त में हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, राजधानी रांची में भी शनिवार के दिन कुछ इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है. जिसमें डोरंडा, धुर्वा, मेन रोड आदि इलाकों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है. रांची में 27 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है.
24 घंटों तक कई इलाकों में होगी बारिश
वहीं, बीते 24 घंटों में भी राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है. जिसमें से सबसे ज्यादा बारिश लोहरदगा में दर्ज की गई है. लोहरदगा में 6.5 मिमी बारिश हुई है. इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान देवघर में रिकॉर्ड किया गया है. देवघर में 35.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. इसके अलावा गुमला में सबसे कम 23.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है.
2 सितंबर तक कई हिस्सों में होगी बारिश
वहीं, रविवार को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राज्य के उत्तरी भागों के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. जिसमें देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने 2 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है. वहीं, 30 अगस्त के बाद मानसून फिर से कमजोर होने के आसार है.
28 अगस्त को लेकर जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार रविवार 28 अगस्त को कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी.  बारिश के साथ साथ बादल गरजने और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. जिसके कारण लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है और सभी से अपने अपने घरों में रहने की अपील की गई है.

Related posts

नियमित रूप से इन 3 फलों का सेवन करेगा ऐंठन से राहत, जानिए अन्य फायदा के बारे में

Live Bharat Times

RCB Vs KKR / शाहरुख ने RCB की हार के बाद विराट कोहली को सिखाए ‘जूम जो पठान’ के स्टेप्स

Live Bharat Times

अडानी ग्रुप के शेयर में जारी गिरावट पर लगा ब्रेक, लंबे वक्त बाद दिखी तेजी

Admin

Leave a Comment