Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

आखिर वामिका का वीडियो आया सामने! लोगों ने कहा- पापा जैसी लगती है

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली बी टाउन के सबसे चर्चित और चहेते कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी के लाखों दीवाने हैं। लेकिन जब से विराट और अनुष्का माता-पिता बने हैं, हर कोई उनकी बेटी वामिका की एक झलक पाने के लिए बेताब है। हालांकि, दोनों ने अभी तक वामिका का चेहरा लोगों को नहीं दिखाया है। इतना ही नहीं विराट और अनुष्का अक्सर पैपराजी को वामिका की तस्वीरें न क्लिक करने की सलाह देते हुए भी नजर आते हैं। ऐसे में वामिका की एक झलक पाने के लिए हर कोई बेताब है। लेकिन अब वामिका की एक झलक पाने की इच्‍छा रखने वालों की मुराद पूरी हो गई है।

वामिका का वीडियो आया सामने
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की नन्ही राजकुमारी वामिका का चेहरा दुनिया के सामने आ गया है, जो फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। लेकिन ये तोहफा न तो एक्ट्रेस और न ही विराट ने फैन्स को दिया। दोनों के वृंदावन ट्रिप का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें खूबसूरत वामिका अपनी मां की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। दरअसल, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में वृंदावन में बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचे थे। दोनों के साथ उनकी बेटी वामिका कोहली भी थीं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूरा परिवार एक साथ आश्रम में प्रार्थना कर रहा है।

विराट की तरह दिखती है वामिका…
जो वीडियो सामने आया है उसमें वामिका का चेहरा साफ नजर आ रहा है और वह बहुत प्यारी लग रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का विराट से वामिका को गोद में लेकर बैठ जाती हैं। जहां अनुष्का और विराट पुजारी से आशीर्वाद लेने के लिए हाथ जोड़े हुए हैं, वहीं वामिका मस्ती करती नजर आ रही हैं। माँ की गोदी में बैठी इधर उधर देख रही है। वीडियो में वामिका को सफेद रंग की ड्रेस पहने देखा जा सकता है। इसमें वामिका बेहद खूबसूरत और प्यारी लग रही हैं। फैंस इस वीडियो को देखकर खुश हैं और लगातार कमेंट कर रहे हैं। कोई वामिका को क्यूट कह रहा है तो वहीं अन्य सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं ‘वामिका हूबहू विराट कोहली जैसी दिखती हैं’।

Related posts

सलमान खान के गले में ब्रेसलेट पहनकर मिस इंडिया इवेंट में पहुंची मलाइका अरोड़ा? एक पारदर्शी पोशाक पर ट्रोल

Live Bharat Times

करण जौहर और फिल्म से बाहर होने की अफवाहों पर बोले कार्तिक, कहा- इस मामले पर हंगामा कर रहे हैं लोग

IPL-2023: LSG Vs RR: लखनऊ सुपरजाइंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हराया; काइल मेयर्स का अर्धशतक

Live Bharat Times