Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

यूक्रेन में फंसे भारतीयों पर बनेगी फिल्म, नाम होगा Operation AMG

रूस की मिसाइलों से यूक्रेन लगभग बर्बाद हो चुका है। बीते साल शुरू होने वाले युद्ध की वजह से हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं। राजधानी कीव, खारकीव, बुका जैसे शहरों में मौजूद कई आवासियों इमारतों पर भी बमबारी की गई है जिसकी वजह से कई इमारतें खंडहर में तब्दील हो गई हैं। इस बीच केंद्र की मोदी सरकार ने ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीय लोग और छात्रों को वापस बुलाया था। अब उसी घटनाक्रम पर फिल्म बनने वाली है।

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान फंसे भारतीयों की दुर्दशा पर फिल्म बन रही है। इस फिल्म का नाम ‘ऑपरेशन एएमजी’ है। ध्रुव लाठर द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी। फिल्म में युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए एक ऑपरेशन दिखाया जाएगा। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

‘ऑपरेशन एएमजी’ सुनील जोशी और नीतू जोशी द्वारा निर्मित है और एबी एंटरटेनमेंट के सतीश शेट्टी द्वारा सह-निर्मित है। इसके साथ ही फिल्म की कहानी और पटकथा समीर अरोड़ा और प्रेरणा धराप ने लिखी है। फिल्म पूरी तरह से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से पहले की घटनाओं पर केंद्रित होगी, जहां भारतीयों सहित लाखों लोग अपनी जान दांव पर लगाकर फंस गए थे। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे सभी छात्रों को वापस भारत लाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया था।

एक साल बाद आज भी रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। यूक्रेन के समर्थन में कई देश आ चुके हैं जिसकी वजह से रूस ने आक्रमण तेज कर दिया है।

Related posts

राजस्थान में बैन रहेगी शराब! शोध करने बिहार पहुंची 5 सदस्यीय टीम, गहलोत सरकार को देंगे रिपोर्ट

Live Bharat Times

गर्मियों में सेहत का रखे ख़्याल गन्ने का जूस है आपके लिए वरदान

Live Bharat Times

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश में तेजी से हो रहा विकास: सीएम पुष्कर सिंह धामी

Live Bharat Times

Leave a Comment