Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारतराज्य

यूपी: 17 को लखनऊ में निषाद पार्टी की रैली में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह, निषाद समुदाय के आरक्षण पर कर सकते हैं बड़ा ऐलान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 
बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी 17 दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई आम्बेडकर मैदान में सरकार बनाने, अधिकार हासिल करने के लिए विशाल रैली करने जा रही है. इस रैली में बीजेपी की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सहकारिता मंत्री शामिल होंगे. रैली की अध्यक्षता निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय कुमार निषाद करेंगे.

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य संजय कुमार निषाद ने रैली के बारे में बताया कि गृह मंत्री अमित शाह 17 दिसंबर को निषाद पार्टी की रैली में शामिल होंगे. उनके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेता भी रैली में शामिल होंगे. निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह निषाद, मछुआरा समुदाय के लिए आरक्षण को लेकर घोषणा कर सकते हैं.

गृह मंत्री अमित शाह कर सकते हैं बड़ा ऐलान
संजय कुमार निषाद ने कहा कि इस रैली की तैयारी में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को युद्धस्तर पर लामबंद करने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि सफल रैली के मौके पर हम अपने समाज के लिए कुछ बड़ा कर सकते हैं.

निषाद पार्टी के नेताओं की माने तो 17 दिसंबर को गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है. यह घोषणा मछुआरों के आरक्षण और समाज के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक आरक्षण का उपहार हो सकती है।

Related posts

सोनिया गांधी से लेकर शशि थरूर तक, बैठक में कड़ा संदेश

Live Bharat Times

लालू को ललकार सिन्हा ने सियासत में बनाई थी पहचान : पटना से मंत्री के तौर पर चुनाव लड़ने आए लालू ने गुजराल को पंजाब से बुलाया था

Live Bharat Times

शहीद भगत सिंह पंजाब राज्य वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार के लिए आवेदन हेतु अनुरोध

Admin

Leave a Comment