Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

इन कारणों से घर पर हो सकता है स्ट्रेस, ऐसे रखें मन को शांत

Stress Relief Tips: कहते हैं चिंता चिता के समान है। ये मुहावरा सभी ने सुना होगा। लेकिन आज भी अधिकांश लोग इस पर गौर नहीं करते हैं। स्ट्रेस हमें अंरेट से तोड़ सकता है और ये इतना घातक हो सकता है कि आपको डिप्रेशन तक ले जाए। वहीं हिंदुस्तान में अधिकांश ये सोचा जाता है कि मानसिक बीमारी केवल वहम है। वहीं कई लोगों का ये भी मानना होता है कि स्ट्रेस केवल बाहरी कारणों से होता है। लेकिन घर पर होने वाले स्ट्रेस का क्या?जी हां कई बार घर से स्ट्रेस होने लगता है। ये स्ट्रेस बढ़ते-बढ़ते इतना बढ़ जाता है कि गुस्सा, चिडचिड़ाहट, मानसिक परेशानी या डिप्रेशन तक की ओर ले जाता है। ऐसे में हम यहां आपको कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप स्ट्रेस से छुटाकारा पा सकते हैं।

इन कारणों से घर पर हो सकता है स्ट्रेस- घर पर स्ट्रेस के शुरू होने के कई कारण हो सकते हैं। घर के कार्य में सपोर्ट न मिलना, आपको कार्य का महत्व न होना, केवल कार्य ही करते रहना आदि। इसके अलवा कई बार घर का स्ट्रेस फाइनेंस से भी जुड़ा होता है।
स्ट्रेस को कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स-
परिवार के साथ समय बिताएं- आपको परिवार के साथ समय बिताने की आदत होनी चाहिए। आप कितना भी व्यस्त क्यों न हों थोड़ा समय निकालकर परिवार वालों के साथ बैठें। धीरे-धीरे आप देखेंगे कि परिवार के साथ समय बिताने से आप ज्यादा खुलकर बात करना सीख गए हैं।
अपना मी-टाइम का जरूर ध्यान रखें- ये बहुत जरूरी है कि आप बाकी लोगों के साथ टाइम बिताने के साथ-साथ स्वयं के लिए भी टाइम निकालें, भले ही घर पर 15 मिनट निकाल पाएं। लेकिन स्वयं के लिए निकालें। इस समय में आप जो करना चाहते हैं वो कर सकते हैं।
स्वास्थ्य को गिरने न दें- आप अच्छा खाएं, सही खाएं, एक्ससाइज टाइम पर करें। भले ही थोड़ी सी वॉक ही क्यों न हो। घर का कार्य माइंड को रिलैक्स करने वाली अभ्यास करें।

Related posts

घर पर करें मलाई फेशियल, मिनटों में आ जाएगी चमक,जानो

Live Bharat Times

अगर आप भी बालों में शाइन लाना चाहते हैं तो घर पर ही इस खास हेयर पैक का करें इस्तेमाल

Admin

तुलसी का यह हेयर मास्क आपके बालों से जुडी सभी समस्याओं को करता है दूर

Live Bharat Times

Leave a Comment