Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारतराज्य

यूपी चुनाव: उन्नाव में बीजेपी जिलाध्यक्ष ने छुए पैर, पीएम नरेंद्र मोदी ने फिर किया कुछ ऐसा , देखें VIDEO

प्रधानमंत्री द्वारा अपने जिलाध्यक्ष को इतना सम्मान देने का वीडियो अब वायरल हो रहा है. पीएम मोदी ने जब अपने कार्यकर्ता के पैर छुए तो मंच पर प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

उन्नाव में पीएम मोदी ने छुए बीजेपी जिलाध्यक्ष के पैर.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी जमीन पर उतरकर बीजेपी के लिए प्रचार कर रहे हैं. पीएम मोदी लगातार विपक्ष पर निशाना साध रहे हैं. लेकिन उन्नाव में प्रधानमंत्री ने कुछ ऐसा किया है जिसने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है. रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को संबोधित करने पूर्व विधानसभा के चंदन खेड़ा गांव पहुंचे थे. जहां स्वागत समारोह के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष ने स्मृति स्वरूप उन्हें राम दरबार भेंट किया. इसके बाद उन्होंने पीएम मोदी के पैर छुए। लेकिन पीएम मोदी ने उन्हें फौरन रोक दिया. पीएम मोदी ने उनसे पैर न छूने को कहा। लेकिन इसके बाद पीएम मोदी ने पलट कर बीजेपी जिलाध्यक्ष के पैर छुए.

प्रधानमंत्री द्वारा अपने जिलाध्यक्ष को इतना सम्मान देने का वीडियो अब वायरल हो रहा है. पीएम मोदी ने जब अपने कार्यकर्ता के पैर छुए तो मंच पर प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

वीडियो वायरल हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को चुनावी रैली करने चंदन खेड़ा गांव पहुंचे थे. पीएम मोदी के यहां पहुंचने से पहले उन्नाव की सभी 6 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों और जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह और बीजेपी जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे. उन्होंने पीएम के पास पहुंचने के बाद यहां सभी से मुलाकात की. इसके बाद बीजेपी के यूपी प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह और बीजेपी के उन्नाव जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार को प्रधानमंत्री को भगवान राम की मूर्ति भेंट करने को कहा गया. मूर्ति देने के बाद अवधेश कटियार ने प्रधानमंत्री के पैर छुए, जिस पर उन्होंने जिलाध्यक्ष से कहा कि ऐसा दोबारा न करें.

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर ही जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार के पैर भी छुए. पीएम मोदी ने जिस सादगी से अपने जिलाध्यक्ष का सम्मान किया है उसका वीडियो सोशियल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं, भाजपा उत्तर प्रदेश ने इस घटना का वीडियो ट्वीट किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “जब हमारे मोदी जी को रघुवर की मूर्ति भेंट की गई, तो उनके रोम और रोम में रहने वालों ने देने वाले के पैर छूकर दाता का धन्यवाद किया।”

Related posts

दिल्ली: निक्की यादव मर्डर केस: हत्या की साजिश में आरोपी साहिल के पिता सहित 5 गिरफ्तार, एक दिल्ली पुलिस का जवान!

Admin

रोहतक में इनकम टैक्स का छापा : ADC स्पिरिट लिमिटेड के ऑफिस के साथ मैनेजर के घर में भी सर्वे चल रहा है.

Live Bharat Times

यूपी विधानसभा चुनाव: बीजेपी आज जारी कर सकती है 160 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, सीईसी की बैठक में ली जाएगी मुहर

Live Bharat Times

Leave a Comment