Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

बैली बटन की सफाई बेहद जरूरी, जानिए टिप्स और साइड इफेक्ट्स

शरीर के सभी अंग जरूरी होते हैं और सभी की साफ-सफाई करना बहुत जरूरी होता है. आप सभी को बता दें कि बॉडी को साफ करने के लिए केवल नहाना ही काफी नहीं होता है, बल्कि कुछ अंगों की सफाई पर खास ध्यान देने की आवश्यकता भी होती है. इन्ही में शामिल है एक अंग नाभि. यह हमारे शरीर के सेंसिटिव पार्ट्स में से एक होती है और इसका ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है. आज हम आपको बताते हैं क्यों नाभि की सफाई करना जरूरी बताया जाता है. जी दरअसल जब आप समय-समय पर अपनी नाभि को साफ नहीं करते हैं तो ऐसे में धूल ,गंदगी औक डेड स्किन के कारण मैल के गुच्छे बन जाते हैं. इन्हे बाद में साफ करना काफी ज्यादा कठिनाई हो जाता है.

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि नाभि की सफाई ना करने से शरीर पर तो इसका कुछ प्रभाव नहीं पड़ता लेकिन इससे आपको त्वचा में जलन का सामना करना पड़ सकता है. वहीं बहुत से मामलों में जब आप अपनी नाभि की साफ-सफाई का ख्याल नहीं रखते हैं तो इसके इर्द-गिर्द की स्किन में इंफेक्शन की समस्या होने लगती है और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो आपको बीमार बना सकते हैं. वहीं नाभि की सफाई के लिए आप साबुत और पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं, हालाँकि यदि आपकी नाभि काफी गहरी है तो इसके लिए आप कॉटन बड्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
बैली बटन की सफाई से जुड़े कुछ टिप्स-
ऑयल से करें मालिश- नाभि की गंदगी को साफ़ करने के लिए आप गर्म ऑयल की मालिश भी कर सकते हैं. गर्म ऑयल से इस हिस्से में जमा गंदगी को आराम से साफ किया जा सकता है. जी हाँ और इसके लिए आप नारियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
इंफेक्शन होने पर ऐसे करें सफाई- नाभि में इंफेक्शन होने पर चिकित्सक से इसकी जाँच जरूर कराएं, ताकि किसी बड़ी समस्या से बचा जा सके.
नाभि को ना रखें गीला- जिस स्थान पर नमी बनी रहती है वहां बैक्टीरिया काफी जल्दी और सरली से पनपने लगते हैं. ऐसे में जरूरी है कि नाभि की सफाई के बाद उस स्थान को सूखा रखे.
हफ्ते में एक बार जरूर करें सफाई- आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि नाभि हमारे कपड़ों से छुपी रहती है और इससे यहां गंदगी कम जमा होती है ऐसे में यदि आप हफ्ते में एक बार भी नाभि की सफाई कर सकते हैं.

Related posts

चेहरे पर दाग की तरह नजर आते हैं ब्लैकहेड्स? इन आसान घरेलू उपायों से मिलेगा छुटकारा

Live Bharat Times

नकली मक्खन के सेवन से आप भी कैंसर-डायबिटीज जैसी 5 बीमारियों के हो सकते हैं शिकार

Live Bharat Times

Health Tips: दाद, खुजली और एक्जिमा से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय, जानिए घरेलू उपाय

Live Bharat Times

Leave a Comment