
7 साल लंबे रिलेशनशिप के बाद विक्रांत मेसी ने हाल ही में गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से शादी की है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशियल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

विक्रांत मेस्सी और शीतल ठाकुर कुछ दिन पहले शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद अब दोनों मुंबई लौट आए हैं।

इस दौरान दोनों सिंपल लुक में नजर आए। जहां विक्रांत ने शर्ट और पैंट पहनी थी। जबकि शीतल ने ग्रे कलर का सूट पहना था।

इससे पहले विक्रांत ने हल्दी की तस्वीरें शेयर की थीं जो सोशियल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।

विक्रांत और शीतल की शादी 18 फरवरी को हुई थी। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी की।

आपको बता दें कि विक्रांत और शीतल लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने 7 साल के रिलेशनशिप के बाद शादी कर ली।
