Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
दुनियाभारत

चीन में पढ़ रहे भारतीय छात्रों के लिए खुशखबरी, चीन का वादा- वापसी में नहीं होगी कोई बाधा

चीन ने 2020 से भारतीयों को वीज़ा जारी करना बंद कर दिया है और फिलहाल दोनों देशों के बीच उड़ानें नहीं चल रही हैं। भारतीय दूतावास ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘यह दोनों देशों के बीच लोगों की आवाजाही के मुद्दे पर चीनी पक्ष के साथ काम करना जारी रखेगा। ,

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग। 
कोरोना की वजह से चीन छोड़कर स्वदेश लौटने वाले छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। चीन ने साफ कर दिया है कि भारत में फंसे छात्रों की चीन वापसी में कोई बाधा नहीं आएगी। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि फंसे हुए भारतीय छात्रों की वापसी कोई “राजनीतिक” मामला नहीं है और जब चीन में विदेशी छात्रों की वापसी पर प्रतिबंध हटा लिया जाता है तो उनके साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। दरअसल, चीन ने भारत से कोविड-19 महामारी को लेकर अपने सख्त वीज़ा प्रतिबंधों के कारण घर में फंसे 23,000 से अधिक भारतीय छात्रों की ‘शीघ्र वापसी’ के लिए काम करने का वादा किया है।

साथ ही, चीन ने भारत को आश्वासन दिया है कि भारतीय छात्रों के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा क्योंकि उनकी पढ़ाई फिर से शुरू करना कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। इन भारतीय छात्रों के जटिल मुद्दे पर अपनी पहली सकारात्मक बातचीत में, चीनी विदेश मंत्रालय ने यहां भारतीय दूतावास को सूचित किया कि “वे भारतीय छात्रों सहित सभी विदेशी छात्रों के कल्याण से अवगत हैं”।

इन छात्रों में ज्यादातर छात्र विभिन्न चीनी कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं. यहां भारतीय दूतावास द्वारा जारी बयान में कहा गया, ‘चीन के विदेश मंत्रालय ने दूतावास को आश्वस्त किया है कि वे भारतीय छात्र सहित सभी विदेशी छात्रों के कल्याण को लेकर अवगत हैं और यह भी बताया है कि वे एक समन्वित तरीके से उनकी शीघ्र चीन वापसी पर काम करेंगे तथा इस विषय पर दूतावास से निरंतर संपर्क में रहेंगे.’

गौरतलब है कि चीन ने 2020 से भारतीयों को वीज़ा जारी करना बंद कर दिया है और फिलहाल दोनों देशों के बीच उड़ानें नहीं चल रही हैं। भारतीय दूतावास ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘यह दोनों देशों के बीच लोगों की आवाजाही के मुद्दे पर चीनी पक्ष के साथ काम करना जारी रखेगा। ,

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि चीन की यात्रा करने के इच्छुक सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए दिल्ली में चीनी दूतावास और मुंबई और कोलकाता में वाणिज्य दूतावासों के संपर्क में रहें। भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास इस विषय पर चीन द्वारा साझा किए जाने पर तुरंत अपनी वेबसाइट और विभिन्न सोशियल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Related posts

अंतरिक्ष में जियोमैग्नेटिक तूफान ने 40 स्टारलिंक उपग्रहों को नष्ट कर दिया, क्या अब ये पृथ्वी से टकराएंगे? स्पेसएक्स ने जवाब दिया

Live Bharat Times

UGC ने जारी की 21फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट, करियर बर्बाद करने से बचें, यहां चेक कर लीजिए कहीं आप भी तो इनके छात्र नहीं

Live Bharat Times

पीएम मोदी ने अपनी तरह के पहले केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन किया

Live Bharat Times

Leave a Comment