
OnePlus Nord CE 2 vs Realme 9 Pro: वनप्लस और रियलमी के इन 5जी स्मार्टफोन्स में से कौन सा बेहतर है और जिसके फीचर्स ज्यादा दमदार हैं। आइए जानते हैं।
Realme 9 Pro की कीमत 20 हजार रुपये से कम है।
OnePlus ने मिड रेंज में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसकी पहली सेल आज से शुरू होने जा रही है। Redmi Note 11 सीरीज के अलावा इस स्मार्टफोन की टक्कर रियलमी 9 सीरीज के प्रो वेरिएंट भी है। OnePlus Nord CE 2 और Realme 9 Pro दोनों ही 5G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। दोनों स्मार्टफोन इसी महीने भारत में लॉन्च हो चुके हैं और अगर आप इन दोनों स्मार्टफोन्स में से किसी एक को नहीं चुन पा रहे हैं तो आज हम इन दोनों 5जी मोबाइल फोन के फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
OnePlus Nord CE 2 5G और रियलमी 9 प्रो में कौन है बेहतर
अगर आपको बड़ा स्मार्टफोन खरीदना पसंद नहीं है तो आपको OnePlus Nord CE 2 5G खरीदना चाहिए। यह स्मार्टफोन रियलमी 9 प्रो से ज्यादा कॉम्पैक्ट है। यह फोन 7.8 मिमी मोटाई के साथ आता है, जबकि वजन 173 ग्राम है। हालांकि आपको डाइमेंशन की ज्यादा परवाह नहीं है तो आप रियलमी 9 प्रो को भी प्राथमिकता दे सकते हैं, क्योंकि इसमें कलर चेंजिंग बैक पैनल दिया गया है।

OnePlus Nord CE 2 5G और Realme 9 Pro: डिस्प्ले
OnePlus Nord CE 2 5G में शानदार डिस्प्ले है, जो AMOLED पैनल के साथ आता है। इसके डिस्प्ले में 6.43 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ आता है। इसमें एचडीआर 10 प्लस स्टैंडर्ड का सपोर्ट है। वहीं, रियलमी 9 प्रो में आईपीएस एलसीडी पैनल दिया गया है जो कि 6.6 इंच का है। OnePlus फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, जबकि रियलमी 9 प्रो में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
OnePlus Nord CE 2 5G और Realme 9 Pro: स्पेसिफिकेशंस और सॉफ्टवेयर
OnePlus Nord CE 2 5G में MediaTek डाइमेंशन 900 चिपसेट दिया गया है, जबकि रियलमी 9 प्रो में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। आपको बता दें कि मीडियाटेक डाइमेंशन 900 स्नैपड्रैगन 695 5G से ज्यादा मजबूत है। दोनों ही प्रोसेसर 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करते हैं।
OnePlus Nord CE 2 5G और Realme 9 Pro: कैमरा
OnePlus Nord CE 2 5G और Realme 9 Pro में एक जैसा कैमरा सेटअप है। दोनों फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो f/1.8 फोकल एपेरेर्चर के साथ आता है। इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर है। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
OnePlus Nord CE 2 5G और Realme 9 Pro: कीमत
OnePlus Nord CE 2 5G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 23,999 रुपये है, जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलता है। रियलमी 9 प्रो की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है, जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध है
