Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारतराज्य

उत्तर प्रदेश चुनाव: कल वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन के गुर सिखाएंगे पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं के बीच बिताएंगे 45 मिनट

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं और राज्य में अब तक चार चरणों में मतदान हो चुका है. वहीं, राज्य में तीन चरणों में मतदान होना है. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी चुनावी दौरों के बीच अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी 


उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं और राज्य में अब तक चार चरणों में मतदान हो चुका है. वहीं, राज्य में तीन चरणों में मतदान होना है. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी चुनावी दौरों के बीच अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे हैं. विधानसभा चुनाव में बीजेपी बूथ कार्यकर्ताओं को प्रबंधन के गुर सिखाने के लिए पीएम मोदी 27 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. वह मंडल के हर पदाधिकारी से फीडबैक लेंगे और इस दौरान पीएम मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ 45 मिनट से ज्यादा समय बिताएंगे.

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में 45 मिनट रुकेंगे और शाम 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी दोपहर 3.25 बजे विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से पुलिस लाइन हेलीकॉप्टर से आएगी. इसके बाद वह यहां से रोड शो कर संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। जहां वह भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और बूथ प्रबंधन को लेकर मंत्र देंगे. गौरतलब है कि पूर्वांचल में छठे और सातवें चरण में मतदान होना है. वहीं पीएम मोदी के वाराणसी कार्यक्रम के लिए पार्टी ने गुजरात बीजेपी के संगठन महासचिव रत्नाकर को जिम्मेदारी सौंपी है और उन्होंने शुक्रवार को बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की.

विधानसभा क्षेत्रवार बैठेंगे भाजपा कार्यकर्ता
बताया जा रहा है कि पीएम के कार्यक्रम के लिए जर्मन हैंगर पंडाल तैयार किया गया है और मंच की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. पीएम मोदी के कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ता विधानसभा में बैठेंगे. पीएम मोदी के कार्यक्रम में 20 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे और प्रत्येक बूथ से कम से कम पांच और अधिकतम छह कार्यकर्ता पहुंचेंगे.

 

एसपीजी ने संभाली सुरक्षा की कमान
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है और सुरक्षा की कमान एसपीजी ने संभाली है. एसपीजी के अलावा अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने डेरा डाल दिया है और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एसपीजी ने शुक्रवार को बाबतपुर एयरपोर्ट से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान का निरीक्षण किया.

Related posts

यूपी की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी अपना दल (एस), कुर्मियों की छत्रप बनकर उभरीं अनुप्रिया

Live Bharat Times

समय आ गया है कि भारतीय विमान स्वदेशी एयरो-इंजनों से उड़ान भरें: राजनाथ सिंह

Admin

यूपी चुनाव: बदायूं में स्वामी प्रसाद मौर्य के दबदबे के सवाल पर बेटी संघमित्रा मौर्य बोलीं- बीजेपी 6 में से 6 सीटें जीतेगी

Live Bharat Times

Leave a Comment