Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारतराज्य

कन्नौज : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, बस और डम्पर की टक्कर, चालक समेत कई यात्री गंभीर रूप से घायल

मामूली रूप से घायल यात्रियों को मेडिकल कॉलेज तिरवा में भर्ती कराया गया है। घटना के वक्त बस में बैठे यात्री सो रहे थे। अचानक हुए हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा
उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया है. दिल्ली से लखनऊ जाते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर जैसे ही बस सौरिख थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के सामने पहुंची. ड्राइवर सो गया। इस दौरान बस ने आगे जा रहे डंपर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक बीच में फंस गया। वहीं, बस में बैठे 40 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडीए के जवानों व पुलिस ने कड़ी मशक्कत से चालक को बाहर निकालकर मिनी पीजीआई सैफई भिजवाया. वहीं, मामूली रूप से घायल यात्रियों को मेडिकल कॉलेज तिरवा में भर्ती कराया गया है.

घटना के वक्त बस में बैठे यात्री सो रहे थे। अचानक हुए हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। बस में यात्रियों को दूसरे वाहन से भेजने की भी व्यवस्था की गई है। वहीं, चालक समेत कई यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार टक्कर के बाद बस चालक बस और डम्पर के बीच फंस गया. काफी मशक्कत के बाद पुलिस व यूपीडा के कर्मचारियों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

रविवार को भी हुआ था हादसा, एक की मौत
वहीं कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में रविवार को चालक की झपकी के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज से प्राथमिक उपचार के बाद किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ रेफर कर दिया गया है। यहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चमनपुरा निवासी 32 वर्षीय रूपेश कुमार रविवार को पत्नी पुष्पा देवी, चार वर्षीय पुत्र अभय पिता के साथ नोएडा जा रहे थे. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ठठिया थाना क्षेत्र में दोपहर करीब तीन बजे उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई. कार को पिता राजेंद्र सिंह चला रहे थे। हादसे में राजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को यूपीईडीए कार्मिक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया है।

Related posts

Omicron Variant: देश के आठ राज्य बने Omicron के लिए हॉटस्पॉट, दिल्ली और महाराष्ट्र में सिर्फ 48 प्रतिशत मामले सामने आए

Live Bharat Times

दिल्ली: जेल में बंद बॉस के इशारे पर फिरौती वसूलने वाला लॉरेंस-कला जत्थेड़ी गैंग का बदमाश गिरफ्तार

Admin

अब कंफर्म रेलवे टिकट की तारीख ऑनलाइन बदलें बिना चार्ज

Live Bharat Times

Leave a Comment