Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

बालों को बनाना है मजबूत और हेल्दी, तो…

स्त्रियों में एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया को फीमेल पैटर्न बाल्डनेस और वहीं पुरुषों में मेल. पैटर्न बाल्डनेस कहा जाता है. फीमेल पैटर्न बाल्डनेस बालों के गिरने की आनुवंशिक समस्या है, जिसमें पूरे सिर की त्वचा पर बाल क्रमिक रूप से समाप्त होते हैं जबकि पुरुषों में गंजेपन का कारण अकसर आनुवांशिक होता है. अधिकतर लोगों में यह देखा गया है कि वजनी तनाव के कारण उनके बाल झड़ते हैं. इसके अलावा बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर की सहायता ली जाती है, जो बालों के टूटने के लिए सबसे ज्यादा उत्तरदायी है. बालों को सीधा या घुंघराला बनाने के लिए किए जाने वाले ट्रीटमेंट, जंक फूड का सेवन और खाने में पोषण की कमी भी बालों की समस्या के लिए उत्तरदायी बनती है. तो आइए जानते हैं इन्हें हेल्दी रखने के टिप्स


1. स्त्री-पुरुष के लिए भिन्न-भिन्न शैंपू-कंडीशनर आते हैं, उन्हीं का इस्तेमाल करें. यदि ज्यादा रूसी है तो हफ्ते में एक बार एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा 2-3 महीने के अंतराल पर अपना शैंपू जरूर बदलें.
2. पुरूष हर महीने हेयर कट लेते रहें, वहीं स्त्रियां भी 2-3 महीने में एक बार हेयर कट कराएं या बालों की ट्रिमिंग कराएं.
हेयर स्पा एक अच्छा ऑप्शन है. इससे बाल ज्यादा हेल्दी व मजबूत बनते हैं. बालों में यदि स्ट्रेटनिंग थेबलात्कारी या केराटिन करवाया है तो पावरडोज स्पा का आनंद लें. यदि ट्रीटमेंट आदि नहीं करवाया है तो नॉर्मल हेयर स्पा लिया जा सकता है.
3. अधिकतर पुरुष व स्त्रियां सलॉन न जाकर घर में ही हेयर डाई का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. यदि हेयर डाई घर में लगा रहे हैं तो सबसे पहले इसके लेबल पर चेक करें कि यह अमोनिया फ्री हो, साथ ही यह ब्रैंडेड हो. पैक पर दिए गए दिशाआदेश के मुताबिक इसे बालों में लागू करना न भूलें.
4. नियमित व्यायाम से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और सिर तक ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में पहुंचती है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है. स्वस्थ रहना है तो रोजाना 15-30 मिनट व्यायाम करें.
5. कहा जाता है कि दिन भर में आठ-दस ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए. इससे न केवल पाचन क्रिया बेहतर रहती है बल्कि चेहरे पर भी ताजगी रहती है. साथ ही बाल भी हेल्दी रहते हैं.
6. बालों को टाइट बांधने और आयनिंग के इस्तेमाल से बाल डैमेज होते हैं. इसलिए प्रयास करें कि इन्हें नेचुरल रहने दें, ज्यादा एक्सपेरिमेंट से बचें.

Related posts

माइग्रेन के असहनीय दर्द से चाहते हैं तुरंत आराम, अपनाएं ये घरेलू उपाय

Live Bharat Times

गर्मियों के मौसम में ऐसे करे अपनी स्किन की देखभाल , अपनाये घरेलू नुस्खे

Live Bharat Times

उलटे चलने की आदत विकसित करें,शरीर और दिमाग के बीच हर दिन संतुलन बना रहेगा 20-30 मिनट चलने का समय दें

Admin

Leave a Comment