
रूस-यूक्रेन युद्ध अपने 12वें दिन में पहुंच चुका है. पीएम मोदी आज यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात करेंगे. इस मीटिंग में यूक्रेन के सूमी में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए पीएम मोदी जेलेंस्की और पुतिन के साथ चर्चा करेंगे.
मिसाइलों से कहर बरपा रहा रूस
रूस ने यूक्रेन के विनित्सिया एयरपोर्ट पर भीषण हमला किया है. रूस ने इस एयरपोर्ट पर मिसाइलों से कहर बरपा दिया है. इस हमले में पुरा एयरपोर्ट ढह गया. एयरपोर्ट पर आग लग गई और इसे बुझाने की कोशिशें जारी है.
यूक्रेन में बच्चे भी हो रहे है शिकार
रूस हमले का शिकार बच्चे भी हो रहै हैं. अब तक यूक्रेन में 38 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि 71 बच्चे जख्मी हो चुके हैं. ये दावा यूक्रेन के पार्लियामेंट के मानवाधिकार कमिश्नर ल्युडमीला डेनीसोवा ने किया हैं.
रूस ने सीजफायर की घोषणा की
रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल आज तीसरी बार वार्ता करेंगे. आज होने वाली बातचीत में युद्ध विराम पर चर्चा हो सकती है. वार्ता से पहले रूस की ओर से यूक्रेन के चार शहरों में फिर से सीजफायर का एलान किया गया है.
