Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

बर्गर और फ्राइस खाकर Alia Bhatt ने अपनी खुशी को किया बयां, कहा- थैंक्यू

ऐक्ट्रेस () इंडस्ट्री की उन दमदार हीरोईनों में से एक हैं, जिन्होंने अपने दम पर फिल्मों को जबरदस्त हिट बनाने की सफलता हासिल की है.

इसी के साथ आलिया ऐसी पहली ऐक्ट्रेस बन गई हैं, जिनकी वीमेन बेस्ड फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी ()’ ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की है. अपनी इस खुशी को मनाने के लिए ऐक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड व ऐक्टर (Ranbir Kapoor) के साथ एक रेस्टोरेंट में पहुंची थीं और इसके बाद उन्होंने फोटो अपलोड की है, जिसमें ऐक्ट्रेस को बर्गर और फ्राइस के साथ अपनी खुशी मनाते देखा जा सकता है.आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम () एकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो किसी रेस्टोरेंट में बैठी नजर आ रही हैं. उनके हांथों में बर्गर और फ्राइस है,

 

जिसे खाकर वह काफी खुश नजर आ रही हैं. आलिया ने अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “गंगूबाई को सेंचुरी की बधाईयाँं और हैप्पी वेगन बर्गर + आलिया को फ्राई, आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद.”इससे पहले, आलिया भट्ट को उनके बॉयफ्रेंड व ऐक्टर रणबीर कपूर के साथ स्पॉट किया गया था. ऐक्ट्रेस अपनी फिल्म की सक्सेस के सेलिब्रेशन के लिए डिनर डेट पर गई हुई थीं, जहां उनके साथ ऐक्ट्रेस नीतू कपूर, उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और उनके पति व बेटी भी पहुंचे थे. इन सभी ने मिलकर एक साथ डिनर किया और बाहर आते ही पैपराजी के लिए कई पोज भी दिए.आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को बॉलिवुड ने भी काफी सपोर्ट किया है. लगभग हर सेलेब ने उन्हें उनकी फिल्म के सक्सेस की शुभकामना दी है.

Related posts

अब साउथ के सुपरस्टार से शादी करने को इच्छुक इस एक्ट्रेस ने रिलेशनशिप की अफवाहों के बीच तोड़ी चुप्पी

Admin

मनोज कुमार जन्मदिन : देश के बटवारे ने बदली ज़िन्दगी,रिफ्यूजी कैम्प में बितायी राते

Live Bharat Times

एसएस राजामौली ने कहा, अगर महाभारत बनाते हैं तो यह 10-भाग की फिल्म होगी: ‘मुझे अलग-अलग संस्करणों को पढ़ने में एक साल लगेगा’

Live Bharat Times

Leave a Comment