Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नस

कन्फर्म! Maruti Baleno का नया फेसलिफ्ट मॉडल इस तारीख को होगा लॉन्च, मिलेंगे ये ख़ास फीचर्स

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) तेजी से अपने व्हीलक पोर्टफोलियो को अपडेट करने में लगी है। अब ख़बर आ रही है कि कंपनी आगामी 10 फरवरी को अपनी मशहूर प्रीमियम हैचबैक कार Maruti Baleno के नए अपडेटेड फेसलिफ्ट मॉडल को घरेलू बाजार में लॉन्च करेगी। नई कार में कंपनी कई बड़े बदलाव कर रही है, जो कि मौजूदा मॉडल के मुकाबले इसे और भी बेहतर बनाता है।

कंपनी ने बीते 24 जनवरी से नई Maruti Baleno के प्रोडक्शन को शुरू किया है, जिसका निर्माण गुजरात प्लांट में किया जा रहा है। इसकी एक तस्वीर को भी साझा किया गया था। जानकारी के अनुसार कंपनी आने वाली नई कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में कई बड़े बदलाव कर रही है, ऐसी उम्मीद है कि इसके केबिन में कुछ नए फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा।

Maruti Baleno अपने सेग्मेंट की बेस्ट सेलिंग कारों में से एक है, साल 2015 से लेकर अब तक इस कार के 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। जहां तक फेसलिफ्ट मॉडल की बात है तो कंपनी इसमें नए डिज़ाइन का फ्रंट फेस, नया हेडलैंप, नई ग्रिल, बंपर और फॉगलैंप हाउसिंग दे सकती है। इसके अलावा इस कार में नए डिज़ाइन का LED टेललैंप में भी दिया जा सकता है।

केबिन की बात करें तो अपडेटेड Baleno में नए डैशबोर्ड कंसोल के साथ अपडेटेड सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, माउंटेड कंट्रोल्स भी देखने को मिल सकते हैं। ये कार पहले से और भी प्रीमियम हो जाएगी। फीचर्स लिस्ट पर गौर करें तो इसमें टोयोटा के सहयोग से विकसित एक फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक हेड अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग सुविधा, क्रूज कंट्रोल, पुश-बटन इंजन स्टार्ट/स्टॉप, नए एयर कंडीशनिंग वेंट्स आदि शामिल हैं। अलग-अलग इंटरफेस के साथ आने वाले मारुति सुजुकी और टोयोटा मॉडल में एक ही इंफोटेनमेंट स्क्रीन का इस्तेमाल किया जाएगा।

ये कार पहले की ही तरह Heartect प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही है, जो कि मोटे स्टील ग्रेड और मजबूत बॉडी पैनल पर बेस्ड होगी। इसके अलावा चेचिस और ओवरऑल बिल्ड क्वॉलिटी और भी बेहतर होगी। इसके टॉप वेरिएंट्स में इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ब्रेक एसिस्ट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे।

इंजन के तौर पर कंपनी इसमें 1.2 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पायर्ड पेट्रोल और 1.2 लीटर डुअलजेट माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन इस्तेमाल करेगी। ये इंजन CVT ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश की जाएगी। नए अपडेट और तकनीक के इस्तेमाल के चलते नई Maruti Baleno की कीमत में इजाफा हो सकता है।

Related posts

शेयर बाजार: सेंसेक्स 500 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 57000 के करीब; निफ्टी 150 अंक चढ़ा, ऑटो और आईटी शेयरों में तेजी

Live Bharat Times

दिवाली से पहले सोना उछलकर 52,000 के पार हुआ, जानें कहां तक जा सकता है भाव

Live Bharat Times

कार्ड की डिटेल होगी सेव: 1 अक्टूबर 2022 से लागू होगा टोकनाइजेशन सिस्टम, 3 महीने बढ़ा दिया समय

Live Bharat Times

Leave a Comment