Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
राज्य

यूपी के टॉप 10 शहर में प्रयागराज नंबर 1: आज से और बढ़ेगा तापमान, गर्मी का अहसास, डॉक्टरों ने बच्चों को दी सलाह

 

गर्म हवाएं आपको गर्मी का अहसास कराने लगी हैं। लखनऊ में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रयागराज सबसे ज्यादा गर्मी वाला जिला रहा। यहां का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ के साथ ही आगरा, प्रयागराज, कानपुर समेत अन्य शहरों का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मंगलवार से यूपी में तापमान और बढ़ेगा।

पिछले 24 घंटे के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रयागराज सबसे ज्यादा गर्मी वाला जिला रहा।
लखनऊ में पारा 40 के पार
लखनऊ में गुरुवार से शनिवार तक तापमान 41 डिग्री तक स्थिर बना हुआ है. सोमवार को लखनऊ का तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. झांसी, आगरा, कानपुर और वाराणसी समेत कई जिलों में पारा 40 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने जानकारी दी है कि मंगलवार से लखनऊ के तापमान में और इजाफा होगा.

यूपी के टॉप-10 हॉट सिटीज
प्रयागराज : 43°C
आगरा : 42.8°C
झांसी : 42. 5°C
कानपुर : 42°C
वाराणसी : 41.4°C
हमीरपुर : 41. 2°C
बांदा : 41.2°C
सुल्तानपुर : 40.5°C
लखनऊ : 40°C

बच्चों को धूप से बचाएं, सर्दी का खतरा
क्वीन मैरी केजीएमयू के सीएमएस के डॉ. जीएस जायसवार ने बताया कि तापमान लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में बच्चों को धूप से बचाएं। पानी का सेवन अधिक करें। इस मौसम में कोल्ड बेवरेज, आइसक्रीम का सेवन करने से वायरल इंफेक्शन हो सकता है। सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। अब ठंडे पेय पदार्थों का सेवन न करें। तरल पदार्थ का सेवन बढ़ाएं।

Related posts

यूपी चुनाव: बीजेपी में सपा, कोंग्रेस और बसपा के बागियों को मिला टिकट, अब लहराएंगे भगवा झंडा

Live Bharat Times

आजमगढ़ से चुनाव जीतकर पहली बार गोरखपुर पहुंचे निरहुआ: गुरु गोरखनाथ का आशीर्वाद, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखेंगे

Live Bharat Times

1984 में बीजेपी की दो सीटों में से एक पर जीत हासिल करने वाले पूर्व सांसद जंगा रेड्डी का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- उन्होंने कई कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया

Live Bharat Times

Leave a Comment