Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
दुनिया

रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: यूक्रेन ने काला सागर में रूसी युद्धपोतों को नष्ट किया; रूस ने 398 अमेरिकी सांसदों पर लगाया प्रतिबंध

 

यूक्रेन के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले सप्ताह रूसी हमले के बाद हुई तबाही की एक तस्वीर।

यूक्रेन की लड़ाई को 50 दिन बीत चुके हैं। इस बीच यूक्रेन ने काला सागर में रूसी युद्धपोतों को बुरी तरह तबाह कर दिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा- काला सागर की रक्षा करने वाली नेप्च्यून मिसाइलों ने रूसी जहाज को काफी नुकसान पहुंचाया। हालांकि, रूस ने दावा किया है कि विस्फोट से पहले जहाज के अंदर मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया था।

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के लिए 80 करोड़ डॉलर (करीब 6,089 करोड़ रुपये) की सैन्य सहायता को मंजूरी दी है। रूसी हमले से निपटने के लिए दी जा रही इस सहायता में तोपखाने, बख्तरबंद वाहन और हेलीकॉप्टर शामिल हैं।

वहीं, रूस ने अमेरिकी संसद के 398 सदस्यों को यात्रा प्रतिबंध सूची में रखा है। रूसी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि पिछले महीने अमेरिका ने रूसी सांसदों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके जवाब में रूस ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा रूस ने कनाडा की सीनेट के 87 सदस्यों पर भी प्रतिबंध लगाए हैं।

Related posts

घर लौटते ही गोटाबाया राजपक्षे का सिरदर्द बढ़ गया, उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा

Live Bharat Times

लखीमपुर हिंसा पर शिवसेना का मोदी सरकार पर हमला- ‘क्या यही है राम राज्य? शाहरुख के बेटे का मामला इतना अहम तो बंद करो ‘जय किसान’ का नारा

Live Bharat Times

रूस-यूक्रेन युद्ध : यूक्रेन के शहर सेवेरोडनेत्स्क पर रूसी कब्ज़ा; यूरोपीय संघ प्रमुख का कहना है कि यूक्रेन को यह युद्ध जीतना चाहिए

Live Bharat Times

Leave a Comment