Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नस

कर्जदारों को झटका: एसबीआई ने एमसीएलआर आधारित कर्ज 0.10% महंगा किया, नई दरें 15 अप्रैल से लागू

 

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सभी अवधि के ऋणों के लिए ब्याज दरों में 0.10% की वृद्धि की है। एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक, ग्राहकों के लिए ओवरनाइट से तीन महीने के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) 6.65% के बजाय 6.75% होगी। वहीं, 6 महीने के लिए 6.95% के बजाय 7.05% हो गया है। नई दरें 15 अप्रैल से लागू हो गई हैं। इसके साथ ही अब एसबीआई से कर्ज लेना महंगा हो जाएगा।

एसबीआई का एमसीएलआर

ऋण अवधि पहले अब
रात भर 6.65% 6.75%
एक माह 6.65% 6.75%
तीन महीने 6.65% 6.75%
छह महीने 6.95% 7.05%
एक वर्ष 7.00% 7.10%
दो साल 7.20% 7.30%
तीन साल 7.30% 7.40%
अब क्या हो?
जानकारों का कहना है कि मार्जिन कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) के आधार पर कर्ज की ब्याज दरें बढ़ेंगी। इससे ग्राहकों को अब पर्सनल, ऑटो और होम लोन की ईएमआई में ज्यादा पैसे देने होंगे।

एमसीएलआर क्या है?
बैंक 2016 से एमसीएलआर के आधार पर कर्ज दे रहे हैं। बैंक अपने परिचालन खर्च और नकदी भंडार अनुपात बनाए रखने जैसी जरूरतों को ध्यान में रखकर एमसीएलआर तय करते हैं। एसबीआई संपत्ति के मूल्य के मुकाबले ऋण राशि और ग्राहकों के क्रेडिट स्कोर के आधार पर अलग-अलग मूल्य के होम लोन पर एमसीएलआर के अलावा 0.10% से 1.5% तक की उच्च ब्याज दर लेता है।

Related posts

OPEC+ देशों के उत्पादन न बढ़ाने के फैसले से कच्चा तेल 11 साल के उच्चतम स्तर पर, भाव 116 डॉलर प्रति बैरल के पार

Live Bharat Times

शेयर बाजार: सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 59200 के करीब, निफ्टी 17700 के नीचे; मीडिया और मेटल शेयरों में तेजी

Live Bharat Times

ईंधन की कमी से निपटने के लिए यूएसओ की योजना: निजी पेट्रोल पंपों को भी रखना होगा स्टॉक, पालन नहीं करने पर लाइसेंस रद्द करेगी सरकार

Live Bharat Times

Leave a Comment