Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नस

शेयर बाजार: सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा नीचे 56700 के नीचे; निफ्टी भी करीब 160 अंक टूटा, रियल्टी और एफएमसीजी सबसे ज्यादा गिरे

 

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 524.03 अंक या 0.92% गिरकर 56,673.12 पर जबकि निफ्टी 179.35 (1.04%) अंक फिसलकर 16,992.60 पर कारोबार कर रहा है। आज सबसे बड़ी गिरावट आईटी, रियल्टी और एफएमसीजी के शेयरों में है। बाजार में इस गिरावट का कारण दुनिया के सबसे बड़े पाम तेल उत्पादक और निर्यातक इंडोनेशिया द्वारा पाम तेल के निर्यात पर प्रतिबंध है। इससे भारत में खाद्य पदार्थों की महंगाई बढ़ सकती है।

सेंसेक्स और निफ्टी आज गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 439.51 अंक (0.77%) गिरकर 56,757.64 पर जबकि निफ्टी 162 अंक टूटकर 17,009.05 पर खुला।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप में 200 से ज्यादा अंक की गिरावट है. मिडकैप में अदाणी पावर, एबी कैपिटल, बायोकॉन, टीवीएस मोटर्स, वरुण बेवरेज के शेयरों में तेजी है। जबकि क्रिसिल, जील, अपोलो हॉस्पिटल्स, जेएसडब्ल्यू एनर्जी और जिंदल स्टील में गिरावट आई। स्मॉल कैप में टाइम टेक्नो, एवीटी नेचुरल प्रोडक्ट्स, गोदरेज एग्रोवेट, गोकुल एग्रो में तेजी रही।

रियल्टी और आईटी सेक्टर में सबसे बड़ी गिरावट
निफ्टी के 11 इंडेक्स में से 10 इंडेक्स में गिरावट और 1 में तेजी है। इसमें रियल्टी, आईटी में 2% से ज्यादा की गिरावट आई। इसके बाद एफएमसीजी, मीडिया, मेटल, फार्मा और पीएसयू बैंक बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। दूसरी ओर, केवल ऑटो में थोड़ी बढ़त होती है।

Related posts

OYO के फाउंडर रितेश अग्रवाल के वेतन में 250 फीसदी की बढ़ोतरी

Live Bharat Times

महंगाई की मार: सीएनजी एक बार फिर 2 रुपये प्रति किलो चढ़ा, 6 दिन में दूसरी बार

Live Bharat Times

कैंपा कोला की बाजार में शानदार वापसी, रिलायंस ने उतारे 3 नए फ्लेवर

Live Bharat Times

Leave a Comment