Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नस

एलआईसी के आईपीओ का इंतजार खत्म: 4 मई को खुलेगा एलआईसी का आईपीओ, 9 मई तक पैसा लगाने का मिलेगा मौका

 

देश का सबसे बड़ा आईपीओ 4 मई को लॉन्च होगा। सूत्रों के मुताबिक, एलआईसी का आईपीओ 4 मई को लॉन्च होगा और 9 मई तक निवेशक इस आईपीओ में आवेदन कर सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक आज एलआईसी बोर्ड की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें लॉन्चिंग की तारीख पर मुहर लगेगी. बैठक में इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

आईपीओ का आकार घटा
जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) का आकार घटा दिया गया है। सरकार अब एलआईसी के इश्यू में 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि सरकार 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 21,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है.

पहले सरकार 5% हिस्सेदारी बेचने जा रही थी। हालांकि, अगर बाजार में इश्यू की मांग अच्छी रहती है तो इस सीमा को 3.5 फीसदी से बढ़ाकर 5 फीसदी किया जा सकता है. हालांकि ऐसा क्यों किया गया है इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

एलआईसी का मूल्यांकन 6 लाख करोड़ रुपये
सरकार 3.5% हिस्सेदारी बेचकर 21,000 करोड़ रुपये जुटाएगी। इस हिसाब से एलआईसी का वैल्यूएशन 6 लाख करोड़ रुपये है। हालांकि इससे पहले सरकार ने एलआईसी की बाजार कीमत करीब 17 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया था।

पॉलिसी धारकों के लिए 10% शेयर आरक्षित
DRHP के अनुसार, आरक्षण हिस्से के तहत LIC पॉलिसी धारकों के लिए 10% हिस्सा आरक्षित होगा। हो सकता है कि उन्हें शेयर की कीमत में 5% की छूट मिल जाए।

सबसे बड़ा आईपीओ होगा
एलआईसी का इश्यू भारतीय शेयर बाजार में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। एलआईसी में कुछ हिस्सेदारी बेचकर सरकार 21,000 करोड़ रुपये जुटा सकती है। लिस्टिंग के बाद एलआईसी का मार्केट वैल्यूएशन आरआईएल और टीसीएस जैसी टॉप कंपनियों से मुकाबला करेगा। इससे पहले पेटीएम का इश्यू सबसे बड़ा था और कंपनी ने पिछले साल आईपीओ से 18,300 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Related posts

सेंसेक्स 123 अंकों की गिरावट के साथ 59556 पर खुला

Live Bharat Times

2022 की महान क्रिप्टो दुर्घटना का कारण क्या है? और आगे क्या होगा |

Live Bharat Times

सोने का भाव आज: 10 ग्राम सोने की कीमत 50,000 के पार, एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची कीमत, जानिए नए रेट

Live Bharat Times

Leave a Comment