
iQOO Neo 6 भारत में लॉन्च की पुष्टि: स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने हाल ही में चीन में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Neo 6 लॉन्च किया। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि iQOO के इस नए स्मार्टफोन को अब भारत में भी लॉन्च किया जा रहा है. इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इतना जरूर बताया गया है कि इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में।
iQOO Neo 6 भारत में लॉन्च हो रहा है
जैसा कि हमने आपको पहले बताया, भारत में एक नया स्मार्टफोन iQOO Neo 6 लॉन्च होने जा रहा है। इस फोन को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था और अब इसे दूसरे देशों में लॉन्च किया जा रहा है, इसकी पुष्टि हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि iQOO Neo 6 को भारत में मई के अंत या जून की शुरुआत में पेश किया जाएगा।
iQOO नियो 6 प्रोसेसर
iQOO Neo 6 को जब चीन में लॉन्च किया गया था, तब इसे स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन भारत में स्नैपड्रैगन 870 SoC प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें एक 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आ सकता है और दूसरा 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है.
iQOO Neo 6 की बैटरी होगी धमाकेदार
बैटरी के मामले में यह स्मार्टफोन काफी शानदार होने वाला है। iQOO Neo 6 में आपको 4,700mAh की बैटरी दी जा सकती है जो भारत में कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 9 Pro में भी दी गई है। दूसरे iQOO स्मार्टफोन्स की तरह iQOO Neo 6 में भी आपको 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। कहा जा रहा है कि iQOO Neo 6 को जीरो से 100 फीसदी चार्ज होने में सिर्फ 30 से 35 मिनट का समय लगेगा।
iQOO Neo 6 की अन्य विशेषताएं
iQOO Neo 6 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और फुल HD+ रेजोल्यूशन के साथ आ सकता है। इसमें आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 64MP का मुख्य सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी लेने और वीडियो कॉल करने के लिए आपको इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है।
iQOO Neo 6 की कीमत की बात करें तो आपको बता दें कि फिलहाल इस स्मार्टफोन की कीमत को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि iQOO Neo 6 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट 30 हजार रुपये से कम का होगा और 256GB स्टोरेज वाला इसका टॉप वेरिएंट 35 हजार रुपये से सस्ता हो सकता है।
