
नई दिल्ली: खेलों की दुनिया ग्लैमर और चकाचौंध से भरी है. यही वजह है कि खिलाड़ी कमाई के मामले में काफी आगे दिखाई देते हैं। फोर्ब्स ने हाल ही में दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में पहला स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी मशहूर फुटबॉलर लियोनेल मेसी हैं। आपको बता दें कि लियोनेल मेसी की पिछले साल की कमाई 130 मिलियन डॉलर (1007 करोड़ रुपये) थी। वहीं, एक और मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। रोनाल्डो की कमाई 115 मिलियन डॉलर थी।
खेल की दुनिया में कमाई के मामले में फुटबॉल और बास्केटबॉल खिलाड़ियों का दबदबा है। फोर्ब्स की सूची में दूसरे स्थान पर बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रोन जेम्स का नाम है, जिन्होंने पिछले साल मई 2021 से मई 2022 तक 121.2 मिलियन डॉलर कमाए थे। लेब्रोन जेम्स एक साल में 100 मिलियन डॉलर से अधिक कमाने वाले केवल 10वें खिलाड़ी हैं। मेसी और रोनाल्डो ने यह मुकाम 5-5 बार हासिल किया है।
फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक इस साल टॉप 10 खिलाड़ियों की कुल कमाई 992 मिलियन डॉलर (7688 करोड़ रुपये) रही। हालांकि, 2021 के मुकाबले इसमें 6 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले साल यह आंकड़ा 1.05 अरब डॉलर (8130 करोड़ रुपये) था।
भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो इस लिस्ट में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी का नाम विराट कोहली है। पिछले साल विराट की कमाई करीब 262 करोड़ रुपए थी। इसमें 22 करोड़ सैलरी और बाकी 240 करोड़ विराट ने विज्ञापनों से कमाए हैं.
यहाँ शीर्ष 10 सूची है
लियोनेल मेस्सी – 1007 करोड़
लेब्रोन जेम्स – 940 करोड़
रोनाल्डो – 890 करोड़
नेमार – 736 करोड़
स्टीफन करी – 720 करोड़
केविन ड्यूरेंट – 714 करोड़
रोजर फेडरर – 703 करोड़
सी अल्वारेज़ – 697 करोड़
टॉम ब्रैडी – 650 करोड़
A.गियानिस – 627 करोड़
