Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
अड्डा

केंद्र ने किया अलर्ट  हर किसी को ना दें आधार कार्ड की कॉपी  हो सकता है गलत इस्तेमाल….

केंद्र ने अलर्ट किया है की हर किसी को आधार कार्ड की कॉपी ना दे इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है आधार कार्ड (Aadhaar Card) को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण जारी करता है. ये एक 12 डिजिट का एक न्यूमेरिक कोड होता है, जिसे आधार नंबर कहा जाता है. ये मूलत: आपकी बायोमीट्रिक पहचान सुनिश्चित करने के लिए उपयोग किया जाता है. अगर आप भी अपने आधार कार्ड को कहीं देने में लापरवाही बरतते हैं, या बेफिक्र तरीके से इसकी कॉपी शेयर करते हैं. तो आपको सरकार की इस चेतावनी पर गौर करना चाहिए.

Aadhaar Card को लेकर सरकार ने अपनी नई गाइडलाइन में लोगों से सिर्फ मास्क्ड आधार ही शेयर करने के लिए कहा है. सरकार का कहना है कि लोगों को किसी संस्थान को आधार कार्ड की फोटोकॉपी नहीं देना चाहिए, क्योंकि इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है. इसकी जगह आप मास्क्ड आधार का उपयोग कर सकते हैं. मास्क्ड आधार  में आपकी 12 डिजिट की पूरी आधार संख्या नहीं दिखाई देती है. बल्कि इसमें आधार संख्या के सिर्फ आखिरी चार अंक ही दिखाई देते हैं. इसे आप ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं.

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

भारत ने मुस्लिम देशों के समूह को फटकार लगाई: OIC ने कहा यासीन मलिक को सजा देना गलत, भारत बोला- आतंक का समर्थन न करें

Live Bharat Times

कवि राकेशरेणु राजमणि देवी स्मृति साहित्य सम्मान से सम्मानित

Live Bharat Times

हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने अधिक संपत्ति मामले में दोषी ठहराया, एवेन्यू कोर्ट का फैसला

Live Bharat Times

Leave a Comment