Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
कैरियर / जॉब

सरकारी नौकरी : पटना हाईकोर्ट ने लॉ असिस्टेंट के पदों पर भर्ती की है, उम्मीदवारों के आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 जून

पटना उच्च न्यायालय ने एलएलबी पास उम्मीदवारों के लिए विधि सहायक की भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आप 23 जून तक पटना हाईकोर्ट की वेबसाइट www.patnahighcourt.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 21 जून है।

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून है। साथ ही इंटरव्यू और स्क्रीनिंग की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। नोटिस के मुताबिक पटना हाईकोर्ट में लॉ असिस्टेंट के कुल 16 पद हैं. इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन होंगे।

योग्यता
उम्मीदवारों के पास एलएलबी या एलएलएम डिग्री होनी चाहिए। कानून में स्नातक या पीजी दो साल से अधिक नहीं होना चाहिए। लॉ कोर्स करने वाले फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है।

आवेदन शुल्क
पटना उच्च न्यायालय विधि सहायक भर्ती 2022 के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।

आवश्यक दस्तावेज़
आवेदन करते समय आपके पास आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए जैसे – मार्कशीट, पहचान पत्र, पता विवरण, आपकी फोटो, हस्ताक्षर, आईडी प्रमाण जैसे – आधार कार्ड / पैन कार्ड आदि।

 

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

आज वाराणसी दौरे पर होंगे सीएम योगी, ‘रुद्राक्ष’ में छात्रों को देंगे लैपटॉप-टैबलेट गिफ्ट

Live Bharat Times

पीएचएन (PHN) ट्यूटर 190 पदों की अंतिम तिथि आज समाप्त, अभी करें आवेदन

Live Bharat Times

JEE मेन 2022 सत्र 2: JEE मेन सेकंड फेज के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जिन्होंने पहले आवेदन नहीं किया है, उन्हें नए सिरे से आवेदन करना होगा

Live Bharat Times

Leave a Comment