Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

सलमान को जान से मारने की धमकी : चिट्ठी में लिखा- आपकी हालत मुसावाला जैसी होगी, गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम

जान से मारने की धमकी मिलने के बाद अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। धमकी मिलने के बाद महाराष्ट्र के गृह विभाग ने कार्रवाई की है। सलमान और उनके पिता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी बीच मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम सोमवार को सलमान के घर ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ पहुंची।

एक दिन पहले यानी 5 जून को सलमान और सलीम खान को धमकी भरा लेटर मिला था। इस मामले में बांद्रा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनेड में सलीम खान के गार्ड को लेटर उस जगह पर मिला जहां सलीम मॉर्निंग वॉक के बाद जाकर बैठते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान और सलीम खान को चिट्ठी में धमकी दी गई है कि उनकी हालत सिद्धू मूसेवाला जैसी हो जाएगी.

पिछले कुछ दिनों में बढ़ाई गई थी सलमान की सुरक्षा
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने हाल ही में सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी। दरअसल, मूसेवाला की हत्या में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया था। उसने 2008 में सलमान को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसे देखते हुए मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया था।

अब सलमान के साथ उनके प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ-साथ मुंबई पुलिस के कुछ कॉन्स्टेबल भी होंगे। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘हमने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है. कोई गिरोह कुछ न करे यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस उसके अपार्टमेंट के आसपास मौजूद रहेगी।

काला हिरण मामले में सलमान को मिली थी धमकियां
लॉरेंस बिश्नोई ने काले हिरण के शिकार के एक मामले में कथित तौर पर सलमान खान को मारने की साजिश रची थी। बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पवित्र मानता है, इसलिए लॉरेंस ने इसका शिकार करने के आरोप में सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।

जोधपुर में सलमान को मारने की थी प्लानिंग
2008 में कोर्ट के बाहर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि वह जोधपुर में सलमान खान को मार डालेंगे। उन्होंने यह भी कहा था, ‘अभी मैंने कुछ नहीं किया है, लेकिन सलमान खान की हत्या कब होगी ये तो पता ही चलेगा. फिलहाल मुझे व्यर्थ में घसीटा जा रहा है।’

सलमान खान का वर्क फ्रंट
सलमान खान हाल ही में यास आइलैंड में आईफा अवॉर्ड्स को होस्ट करने अबू धाबी पहुंचे थे। इसके अलावा, वे ‘कभी ईद कभी दीवाली’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। सल्लू टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म ‘टाइगर-3’ पर भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी। वह आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ और शाहरुख खान की ‘पठान’ में अतिथि भूमिका में भी दिखाई देंगे।

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किराए पर लिया आलीशान फ्लैट, एक महीने के किराए में मिले इतने लाख

Admin

रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की मूवी ब्रह्मास्त्र का 5वे दिन का कलेक्शन।

Live Bharat Times

चंडीगढ़ में शुरू हुई राजकुमार राव-पत्रलेखा की शादी की तैयारियां, मेहंदी सेरेमनी में पहुंची हुमा कुरैशी

Live Bharat Times

Leave a Comment