Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारत

गुवाहाटी में भूस्खलन में 4 की मौत: 24 घंटे से लगातार बारिश से गिरा मकान, शहर के कई इलाकों में कमर तक पहुंचा पानी

 

असम के गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश ने शहर में बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है. वहीं, मंगलवार को भारी बारिश के चलते गुवाहाटी के बोरेगांव इलाके के पास निजारापार पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ, जिसमें चार मजदूरों की मौत हो गई.

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के एक अधिकारी ने बताया कि मरने वाले सभी मजदूर किराए के मकान में रह रहे थे और बारिश के दौरान सो रहे थे. हादसे के बाद पूरा घर जमींदोज हो गया। अधिकारी के अनुसार, कामाख्या, खारघुली, हेंगराबाड़ी, सिलपुखुरी और चांदमारी कॉलोनी सहित शहर के आधा दर्जन अन्य स्थानों से भूस्खलन की खबर है, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

भारी बारिश के कारण बुधवार को स्कूल बंद रहेंगे।
भारी बारिश के बाद हर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिसे देखते हुए कामरूप जिला प्रशासन ने मंगलवार को लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की. प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इधर, बारिश की चेतावनी को देखते हुए 15 जून (बुधवार) को जिले के सभी शिक्षा केंद्र बंद रहेंगे. हालांकि बुधवार को होने वाली परीक्षा पर कोई रोक नहीं है।

भारी बारिश के कारण हुआ भूस्खलन
अधिकारी के मुताबिक गुवाहाटी में सोमवार रात से भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते दोपहर करीब 1 बजे भूस्खलन हुआ. गुवाहाटी पश्चिम डीसीपी नवनीत महंत ने कहा कि दुर्घटना के बाद दमकल, आपातकालीन सेवा दल मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाकर शवों को बाहर निकाला गया. डीसीपी के मुताबिक, इसमें किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की कोई सूचना नहीं है. हालांकि इलाके में अभी भी तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।

राज्य सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश
गुवाहाटी में लगातार हो रही भारी बारिश ने शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं, जिससे मुख्य सड़क पर जलजमाव हो गया है. सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है, तो कहीं पानी का स्तर कमर तक पहुंच गया है. जलजमाव के कारण कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया।

इधर, गुवाहाटी रेलवे स्टेशन का एप्रोच रोड भी पानी में डूब गया। शहर में भारी बारिश के कारण, राज्य सरकार ने एक एडवाइजरी जारी कर नागरिकों से बाहर न निकलने को कहा है।

असम, मेघालय के लिए रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने असम और मेघालय के लिए अगले चार दिनों (13 जून से 17 जून) तक भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक कई जगहों पर बिजली गिरने की संभावना है. इसके अलावा 15 जून (बुधवार) को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मूसलाधार बारिश की संभावना है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वोत्तर में भूस्खलन और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है। इनमें से सबसे ज्यादा प्रभावित असम में हैं। यहां अकेले 36 की मौत हुई। वहीं, मेघालय में 13 और अरुणाचल प्रदेश में पांच लोगों की भूस्खलन से मौत हो गई है।

दिल्ली में 13 दिनों के बाद तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में मंगलवार को बादल छाए रहे, जिसके बाद तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में 13 दिन बाद मंगलवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. सोमवार को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों में हल्की बारिश की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार रविवार तक पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।

Related posts

सांसद आज संसद में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को विदाई देंगे

Live Bharat Times

प्रवासी भारतीय सम्मेलन का समापन सत्र में आज राष्ट्रपति इंदौर पहुंचे

Admin

फ्लाइट रद्द या देरी? जानें DGCA के यात्री अधिकार और मुआवजे के नियम

Live Bharat Times

Leave a Comment