Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिष

जिस घर में होती है ये पांच चीजें वहां कभी नहीं होता मां लक्ष्मी का वास

वास्तुशास्त्र के बारे में सभी लोग परिचित होंगे। घर में कौन सी चीज किस जगह पर होनी चाहिए उसके लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। अगर आप भी अपने घर में सभी चीजों को वास्तु के अनुसार रखते हैं तो आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है। इसके अलावा लक्ष्मी जी विराजमान होते हैं। लेकिन हमारे घर में कुछ ऐसी चीजें भी होती है जिनकी वजह से हमें दरिद्रता का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा इन चीजों की वजह से नकारात्मकता भी आती है। आइए इन चीजों के बारे में जानते हैं।
किसी भी घर में टूटा हुआ आईना नहीं होना चाहिए। कुछ लोग टूटे हुए आईने में अपना चेहरा देखते हैं। इससे आपको दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है इसलिए अगर आपके घर में टूटा हुआ आईना है तो उसे तुरंत दूर कर दीजिए। इसके अलावा घर में टूटा हुआ कबाड़ भी बिल्कुल नहीं होना चाहिए। घर में टूटी हुई कुर्सी और अन्य सामान को ज्यादा ना रखें। कुछ लोगों के घर में नल से पानी टपकता रहता है। इससे आपके घर में दरिद्रता आती है। इसलिए अगर आपके भी नल से पानी टपक रहा है तो उसे तुरंत बंद करें। घर में कांटे वाले पौधे भी नहीं होने चाहिए। अगर आपने अपने घर में कांटे वाले पौधे रखे हैं तो तुरंत उन्हें बाहर निकाल दें। कुछ लोग मकड़ी के जालों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। लेकिन मकड़ी के जालों की वजह से भी आपके घर में धन टिकता नहीं है। इसलिए हमेशा अपने घर को साफ सुथरा रखें। दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

पवनपुत्र ने भी लिखी थी रामायण, सबसे पहले सुनी श्रीमद्भागवत गीता

Live Bharat Times

सावन में शिव जी को चढ़ाएं उनके प्रिय ये 7 फूल, जानें किससे मिलेगा क्या फायदा

Live Bharat Times

Shani Dev : हो रहा है शनि का नक्षत्र परिवर्तन, जाने क्या है धनिष्ठा नक्षत्र

Live Bharat Times

Leave a Comment