Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नस

मुकेश अंबानी को 600 मिलियन डॉलर की संपत्ति से पीछे छोड़ एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स बने गौतम अडानी।

अब गौतम अडानी  (Gautam Adani) ने मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को नेट वर्थ के मामले मे पछाड़ एक बार फिर से एशिया के सबसे ज्यादा अमीर शख्स बन गए है।

हम आपको बता दे की, ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के नवीनतम टैली के अनुसार, अरबपति नेटवर्थ के व्यवसायी गौतम अदानी जी, समूह के अध्यक्ष और साथ ही समूह अदानी समूह के संस्थापक, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अरबपति मुकेश अंबानी जी को पछाड़कर आज एशिया के सबसे ज्यादा अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

गौतम अडानी, जोकी अभी फिलहाल दुनिया के शीर्ष 10 सबसे ज्यादा धनी व्यक्तियों में शुमार हो गए है। गौतम अडानी की टोटल संपत्ति 88.6 बिलियन डॉलर है। और वही दूसरी तरफ मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति से लगभग-लगभग 600 मिलियन डॉलर से अधिक है।

हम आपको बता दे की, गौतम अडानी की हमेशा संपत्ति में साल-दर-साल लगभग-लगभग 12 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई। और वही पर जबकि दूसरी और रिलायंस कंपनी ओनर मुकेश अंबानी जी की संपत्ति में लगभग 2.07 बिलियन डॉलर की गिरावट देखी गई।

अभी निश्चित रूप से, मुकेश अंबानी वर्तमान में भारत देश के साथ-साथ एशिया में भी दूसरे सबसे ज्यादा अमीर व्यक्ति हैं। और साथ ही दुनिया के शीर्ष 500 सबसे अमीर लोगों की ब्लूमबर्ग की टैली के अनुसार, मुकेश अम्बानी दुनिया के ग्यारहवें सबसे ज्यादा अमीर व्यक्ति हैं। और 8 फरवरी तक अंबानी की कुल संपत्ति 87.9 अरब डॉलर है।

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

इंडिगो चेयरमैन ने मांगी ‘तहे दिल से माफी’

Live Bharat Times

इंडिगो घटना पर ICSI की बोर्ड निरीक्षण की मांग

Live Bharat Times

सेंसेक्स 44 अंक बढ़कर 61319 पर बंद हुआ, दिन भर जारी रहा उतार-चढ़ाव

Admin

Leave a Comment