Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

बिग बॉस के सीजन 16 को शो होस्ट करेंगे सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग खान और विवादित शो ‘बिग बॉस’ का पुराना नाता है. सलमान खान पिछले 12 सीजन को होस्ट कर चुके हैं. जिसके बाद एक बार फिर सवाल उठ रहा था कि क्या सलमान खान आने वाले ‘बिग बॉस-16’ सीजन को होस्ट करेंगे. इसका जवाब सलमान खान ने खुद दे दिया है.

सलमान खान ने पहली बार IIFA-2022 को होस्ट किया है. अबू धाबी में आईफा-2022 के मंच से सलमान खान ने इस सवाल का जवाब दिया कि वह ‘बिग बॉस-16’ को होस्ट करेंगे. आईफा के ग्रीन कार्पेट से सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए सलमान ने कहा कि वह ‘बिग बॉस-16’ को भी होस्ट करेंगे.

बता दें कि हर साल सलमान खान ‘बिग बॉस’ में कंटेस्टेंट की बातों पर गुस्सा हो जाते हैं और साथ ही यह ऐलान भी कर देते हैं कि वह अगले सीजन में बतौर होस्ट वापसी नहीं करेंगे. लेकिन फैंस को ‘बिग बॉस’ में सलमान खान का बेसब्री से इंतजार रहता है. अब जानकारी सामने आ गई है सीजन 16 को सलमान ही होस्ट करेंगे.

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

गांव में खेती कर रही हैं टीवी की मशहूर एक्ट्रेस, छोड़ी इंडस्ट्री?

Live Bharat Times

Deepti Naval B’day: प्रकाश झा की थी पत्नी,लगा था सेक्स रैकेट में शामिल होने का आरोप

Admin

तलाक के बाद हनी सिंह को फिर हुआ प्यार! रैपर की लेडी लव कौन?

Admin

Leave a Comment