
केंद्र सरकार के द्वारा लागू की जा रही अग्निपथ योजना युवाओं के साथ धोखा है। नो पेंशन, नो रैंक पर केंद्र सरकार काम कर रही है। कांग्रेस के महासचिव अजय माकन ने लखनऊ में रविवार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि केंद्र की अग्निपथ योजना ठेका भर्ती योजना है। अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस सोमवार को यूपी के सभी विधानसभा में विरोध प्रदर्शन करेंगी। सोमवार को सुबह 10 बजे से एक बजे तक सभी विधानसभाओं में धरना दिया जाएगा।
- मोदी सरकार का वन रैंक वन पेंशन का था वादा, अब बिना पेंशन बिना रैंक का है वादा।
- हर साल से 50 हजार से 80 हजार तक होती थी, अब साढ़े 11 हजार भर्ती होंगी। अगर इसी तरह भर्ती हुई तो अगले 15 साल में 14 लाख से घटकर करके 6 लाख सेना की संख्या हो जाएगी।
- कोविड के समय हुई भर्ती में 50 हज़ार नव जवानों ने भर्ती पास किया। लेकिन अभी रिजल्ट नहीं आया है।
- पूरे देश में 62 लाख सरकारी विभाग में भर्ती खाली पड़ी है। 26 लाख केंद्र में ये भर्ती है। 2 लाख सेना में खाली है। रेलवे में तीन लाख पद खाली है।
