Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
बिज़नस

Bank Holidays In July: जुलाई में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

जून का महीना लगभग खत्म होने को है। इसके बाद जुलाई महीने की शुरुआत हो जाएगी। बैंकों के लिहाज से देखें तो अगला महीना शानदार साबित होने वाला है। अगले महीने की शुरुआत ही छुट्टियों से हो रही है, उसके बाद भी जुलाई महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है। यदि अगले महीने आपका भी कोई काम बैंक में पेंडिंग है तो आपको यह पता रखना भी जरूरी है कि बैंक किस दिन खुलेगा और किस दिन बैंक की छुट्टी रहेगी। अगले महीने देश के सभीं बैंकों में लगभग 14 दिन की छुट्टी रहेगी।

ये छुट्टियां अगल-अलग राज्यों में वहां के त्योहारों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। आरबीआई की ओर से बैंक अवकास की सूची को तीन कैटेगिरी में बांटा गया है। राष्ट्रीय अवकाश के अलावा विभिन्न राज्यों में विशेष छुट्टियां भी होती हैं। इसमें महीने में आने वाले सभी रविवार और महीने का दूसरा, चौथा शनिवार शामिल रहता है। इस हिसाब से जुलाई महीने में देश के अलग-अलग हिस्सों में करीब 14 दिन बैंक में छुट्टियां रहने वाली हैं। आइए जानते हैं कि जुलाई में किस-किस दिन रहेगा बैंक अवकाश…

1 जुलाई(2022)- कांग (रथजात्रा)/रथ यात्रा (भुवनेश्वर, इम्फाल)

7 जुलाई(2022)- खारची पूजा (अगरतला)

9 जुलाई(2022)- ईद-उल-अधा (बकरीद) (कानपुर, तिरुवंतपुरम)

11 जुलाई(2022)- ईद-उल-अजहा (जम्मू, श्रीनगर)

13 जुलाई(2022)- भानु जयंति (गंगटोक)

14 जुलाई(2022)- बेह दीनखलाम (शिलॉन्ग)

16 जुलाई(2022)- हरेला (देहरादून)

26 जुलाई(2022)- केर पूजा (अगरतला)

इन दिनों में रहेगा साप्ताहिक अवकाश

3 जुलाई(2022)- रविवार

9 जुलाई(2022)- दूसरा शनिवार

10 जुलाई(2022)- रविवार

17 जुलाई(2022)- रविवार

23 जुलाई(2022)- चौथा शनिवार

24 जुलाई(2022)- रविवार

31 जुलाई(2022)- रविवार

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

इनकम टैक्स रूल्स: ये हैं 1 जुलाई 2022 से नियमों में बदलाव

Live Bharat Times

कोरोना ने चौड़ा किया अमीर-गरीब का फासला: हर 30 घंटे में पैदा होता है अरबपति,

Live Bharat Times

AGEL ने FY23 के परिणामों की घोषणा की, जिसमें 5,538 करोड़ रुपये का EBITDA दर्ज किया गया

Leave a Comment