Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए उपयोगी है धनिया पाउडर

आजकल गलत खानपान की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। पेट की समस्याओं में कब्ज और एसिडिटी मुख्य है। पेट में जलन और गैसकी वजह से बहुत सी परेशानियां होती है। वैसे तो इन सब समस्याओं के लिए बहुत सी मेडिसिन होती है। लेकिन आप घरेलू उपायों से भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। धनिया पाउडर का इस्तेमाल हम मसाले के रूप में करते हैं। लेकिन यह हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए धनिया पाउडर का उपयोग अलग-अलग तरीके से किया जा सकता है।
अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है तो आपको छाछ में धनिया पाउडर मिक्स करके पीना चाहिए। रोजाना आपको एक गिलास छाछ जरूर पीनी चाहिए। इससे आपकी समस्या दूर हो जाएगी इसके अलावा अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो भी धनिया पाउडर का उपयोग आपके लिए फायदेमंद होगा। इसके लिए आपको खाली पेट धनिया पाउडर का पानी पीना चाहिए। धनिया पाउडर ब्लड शुगर को कम करने में भी हैल्प करता है। अगर आपको गैस की समस्या रहती है तो एक चम्मच धनिया पाउडर में एक चम्मच काला नमक मिक्स करें। अब इस मिश्रण को चाट लें इस उपाय से आपकी गैस की समस्या दूर हो जाएगी।

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

 

Related posts

6 चीजें जो रात को सोने से पहले कभी नहीं खानी चाहिए, नींद उड़ जाएगी और पाचन भी होगा सुस्त

Live Bharat Times

बार बार मुँह सुखना हो सकता है हाई ब्लड प्रेसर के संकेत

Admin

छोटी सी इलाइची में भरे भरे गुण होते हे। जाने फायदे और नुकसान भी।

Live Bharat Times

Leave a Comment