Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
भारत

नकली है जेल में बंद ‘बाबा’, उदयपुर से हुई किडनैपिंग, डेरा प्रेमियों ने कोर्ट में लगाई है ये गुहार

चंडीगढ़ में रहने वाले डेरे के श्रद्धालू अशोक कुमार और कुछ अन्य ने दावा किया है कि जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा का चीफ राम रहीम नकली है। असली का तो राजस्थान के उदयपुर से किडनैप हो चुका है।  उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पिटीशन दायर की है। जिसमें जेल से बाहर आकर उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम में रह रहे राम रहीम की जांच की मांग की है।

राम रहीम के हाव-भाव पहले की तरह नहीं 
उनका कहना है कि इस राम रहीम के हाव-भाव पहले की तरह नहीं हैं। पिटीशन दायर करने वाले चंडीगढ़ के अलावा पंचकूला और अंबाला के रहने वाले हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार, हनीप्रीत और सिरसा डेरा के एडमिनिस्ट्रेटर पीआर नैन को पार्टी बनाया है। डेरे के इन श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्हें सूत्रों से पता चला कि असली डेरा चीफ को किडनैप करने के बाद नकली को जेल में बिठा दिया गया। इस नकली को अब असली बनाकर डेरे की गद्दी हड़पने की कोशिश की जा रही है। बाबा को मारने की भी प्लेनिंग की जा रही है।

डेरा प्रमुख का कद एक इंच बढ़ा
पिटीशन में कहा गया कि उन्होंने जेल से बाहर आए डेरा प्रमुख में काफी बदलाव देखे हैं। उन्होंने हाल ही में कथित डेरा प्रमुख ने वीडियो जारी की, उन्हें गौर से देखा है। डेरा प्रमुख का कद एक इंच बढ़ गया है। अंगुलियों की लंबाई और पैरों का साइज भी बढ़ा हुआ है। वीडियो में दिख रहा कि उसके चेहरे और हाथों में मास्किंग थी, जो बदल गई। पुराने दोस्तों को नहीं पहचान पाया। पिटीशन दायर करने वालों ने कहा कि कथित डेरा प्रमुख से कुछ दिन पहले उनके कुछ पुराने दोस्त मिले थे। जिन्हें वह पहचान नहीं पाए। इससे साफ है कि वह नकली डेरा प्रमुख है। असली को लेकर उन्होंने गंभीर चिंता जताई है।

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

‘सिर्फ पीएम मोदी के खिलाफ नहीं बल्कि देश के 135 करोड़ नागरिकों…’: गुजरात विधानसभा में BBC के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Live Bharat Times

‘दूसरी लहर के चरम पर भी कारगर साबित हुआ कोवैक्सीन’, भारत बायोटेक ने लैंसेट स्टडी के नतीजों की तारीफ की

Live Bharat Times

ज्ञानवापी मामले की सुनवाई लाइव: हिंदू और मुस्लिम पक्ष कर रहे हैं बहस; श्रृंगार-गौरी का मामला सुनवाई लायक है या नहीं,

Live Bharat Times

Leave a Comment