Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
खेल

फरीदाबाद: उज़्बेकिस्तान ओपन अन्तर्राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में मोनल ने झटके दो स्वर्ण व दो रजत पदक

फरीदाबाद, 03 जुलाई। उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में चल रही ‘उज़्बेकिस्तान ओपन अन्तर्राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता’ में फरीदाबाद की खिलाड़ी मोनल कुकरेजा ने दो स्वर्ण व दो रजत पदक पर कब्ज़ा जमाया है।

हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के संस्थापक महासचीव संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए फ़रीदाबाद की मोनल कुकरेजा ने 50 कि ग्रा वजन वर्ग किक लाइट इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ताजिकिस्तान एवं उज़्बेकिस्तान के खिलाड़ी को हराकर दो स्वर्ण एवं दो रजत पदक पदक हासिल किया।
 संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया उक्त अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का 27 सदसायिय दल हरियाणा किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष आनन्द मोहन शरण के नेतृत्व में भाग ले रहा है।
श्री शरण ने मोनल कुकरेजा को बधाई दी है। संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया की मोनल कुकरेजा ने इसके पहले भी रूस एवं तुर्की में आयोजित प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीते है और लगातार आठ वर्षो से राष्ट्रिय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत चुकी है।
Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

IPL-2023: पहली बार 12 भाषाओं में ये दिग्गज करेंगे कमेंट्री, 18 डबल हेडर, इन 12 शहरों में खेले जाएंगे मैच, जानें पूरी जानकारी

Admin

बहिष्कार करने की पाकिस्तान की हिम्मत नहीं! अश्विन ने दिया धमकियों का करारा जवाब

Admin

आज दोपहर सनराइजर्स के सामने चेन्नई की चुनौती अंडर-19 स्टार हंगरगेकर को दे सकती है सीएसके, हैदराबाद के लिए कहर बरपा सकता है भुवी

Live Bharat Times

Leave a Comment