
बॉलीवुड सितारे अपने परिवार के साथ शानदार जगहों पर जाकर वेकेशन एन्जॉय करते नजर आते हैं. इस लिस्ट में अभिनेता वरुण धवन का भी नाम शामिल है. वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ एम्सटर्डम में वेकेशन मना रहे हैं. वरुण ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी नताशा की बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. फोटो शेयर करते ही ये वायरल हो गया. वरुण धवन और नताशा बी-टाउन के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. हालांकि ये कपल अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर बहुत कम ही देखने को मिलते हैं.
वरुण नताशा की तस्वीरें कम ही देखी जाती हैं
वरुण धवन और नताशा दलाल ने शादी से पहले भी अपने रिश्ते को गुप्त रखा था, हालांकि, इस कपल ने शादी के बाद भी अपने रिश्ते को ग्लैमर से दूर रखना चुना है. वरुण और नताशा की रोमांटिक तस्वीरें भी इंटरनेट पर कम ही देखने को मिलती हैं. हालांकि, वेकेशन पर बाहर गए इस कपल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. लोगों के मुताबिक वरुण और नताशा की ये तस्वीरें अब तक की सबसे रोमांटिक तस्वीर मानी जा रही हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि वरुण और नताशा की शादी 24 जनवरी 2021 को अलीबाग में हुई थी. सोशल मीडिया पर शादी की कई तस्वीरें सामने आईं थी. वरुण नताशा की लव स्टोरी भी है काफी दिलचस्प, दोनों काफी पुराने दोस्त हैं. वरुण जहां बी-टाउन के टॉप कलाकारों में से एक हैं, वहीं नताशा एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं.
Follow us on Facebook, Twitter & Youtube.
