Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
हेल्थ / लाइफ स्टाइल

इंसान को ये बुरी आदतें बर्बाद कर देती हैं

मनुष्य अपनी बुरी आदतों की वजह से जीवन में कभी उन्नति नहीं कर पाता है. जो इस प्रकार हैं

सूर्योदय के बाद तक सोना:-ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति सूर्योदय के बाद भी सोता रहता है. उसका भाग्योदय नहीं होता है. क्योंकि वह सुबह सुबह उठकर सूर्य देव को प्रणाम नहीं करता है. इसलिए उस पर माता लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है. जो व्यक्ति आलस्य का त्याग करता है. उस पर माता लक्ष्मी मेहरबान होती हैं.
अपने आसपास गंदगी फैलाना:-साफ सफाई का अपना एक विशेष महत्व है. हर व्यक्ति जहां रहता है, वहां अपने आसपास उसको साफ सफाई रखनी चाहिए. अपने घर को साफ सुथरा स्वच्छ रखें. इससे माता लक्ष्मी घर में आती हैं और वहां पर निवास करती हैं. गंदगी में बैठना कोई भी पसंद नहीं करता है. इसलिए गंदगी फैलाने की आदत (Bad Habits) को तुरंत छोड़ दें.
अपनी तारीफ करना:-कोई व्यक्ति अपनी बुराई सुनना पसंद नहीं करता है पर बहुत से लोग ऐसे भी होते है जो अपनी तारीफ खुद करते रहते है जो उनकी दिनचर्या आदत है जबकि चाणक्य के अनुसार इंसान को कभी अपनी प्रशंसा खुद नहीं करनी चाहिए बल्कि ऐसे कर्म करने चाहिए जिनसे दुनिया उसकी तारीफ करें।
बड़ो का सम्मान ना करना:-मनुष्य को हमेशा बड़ो का सम्मान करना चाहिए क्योंकि बड़ो का अपमान करने से व्यक्ति को कामयाबी नहीं मिलती! चाणक्य के अनुसार जो बड़ो का अपमान करता है उसे जीवन में असफलताओं का सामना करता पड़ता है यदि आप जीवन में सफल होना चाहते है तो बड़ो का अपमान करने की आदत बदल लें
आलस्य:-जो व्यक्ति आलस्य पर विजय पा लेता है उसकी आधी समस्याएं तो स्वतः ख़त्म हो जाती है. आलस्य ही है जो व्यक्ति की तरक्की में बाधा बनता है. आलसी व्यक्ति कभी भी जीवन में सफ़लता की सीधी नहीं चढ़ पाता है. अतः जीवन में कुछ करने के लिए आलस्य को त्यागना पड़ेगा. नहीं तो यह आलस्य एक दिन आपकी बर्बादी के सबसे बड़े कारणों में से एक होगा
Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

बेजान त्वचा में जान लाने के लिए इन ब्यूटी टिप्स को जरूर फॉलो करें

Live Bharat Times

मानव रक्त में पहली बार मिला माइक्रोप्लास्टिक: खाने-पीने से प्लास्टिक का शरीर में प्रवेश, हो सकता है गंभीर रोग

Live Bharat Times

प्रेग्नेंसी में अक्सर क्यों होता है सिरदर्द, जानिए कैसे करें इससे बचाव!

Live Bharat Times

Leave a Comment