Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ / लाइफ स्टाइल

बेजान त्वचा में जान लाने के लिए इन ब्यूटी टिप्स को जरूर फॉलो करें

धूल और पोलूशन हमारी त्वचा को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। इस वजह से हमारी त्वचा बेजान सी हो जाती है। फेस्टिवल सीजन में हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। इसलिए वह बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करती है। चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप घर पर ही मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। नेचुरल चीजों का प्रयोग करके चेहरे पर निखार लाया जा सकता है। हम ऐसी ही दो चीजों के बारे में आपको बताएंगे जिनका इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे की खूबसूरती दोगुनी कर सकते हैं। आइए इन दो नुस्खों के बारे में जानते हैं।
अगर आपकी त्वचा डल हो गई है तो आप चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं। चुकंदर का रस निकाल लीजिए। उसमें थोड़ा शहद डालिए। अब एक अच्छा सा मिश्रण बनाकर चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट से रहने दें। उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में एक बार इस उपाय को करने से आपके चेहरे का ग्लो बरकरार रहेगा इसके अलावा गाजर से बने फेस पैक का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए गाजर का रस निकाल लें। उसमें थोड़ा जैतून का तेल डालें। अब अपने चेहरे पर अच्छे से मसाज करें। 15 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इस उपाय को भी आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं। रेगुलर प्रयोग से चेहरे की चमक बढ़ेगी।

Related posts

शरीर के लिए सबसे अच्छा माना जाता है आंवला, जानिए कब खाना चाहिए

Live Bharat Times

IPL में प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह टीम को मैच जीतना जरुरी

Live Bharat Times

निखरी और बेदाग त्वचा के लिए इन सौंदर्य वर्धक उबटन का करें इस्तेमाल

Admin

Leave a Comment