Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
धर्मं / ज्योतिष

सुबह जल्दी उठकर यह काम करने से बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

हर व्यक्ति अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहता है। इसलिए वह बहुत ज्यादा मेहनत भी करता है लेकिन कभी-कभी बहुत ज्यादा मेहनत करने के बाद भी अच्छा परिणाम नहीं मिलता। ऐसे में आपको कुछ उपाय आजमाने चाहिए। कुछ ऐसी चीजें होती है जिन्हें अगर आप दोहराएंगे तो अपने जीवन में सुख संपन्न हो पाएंगे। अगर आपके घर में भी धन की कमी है तो आपको रोजाना सुबह उठकर एक काम करना चाहिए। इससे आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाती है। आइए जानते हैं रोजाना सुबह उठकर आपको क्या करना चाहिए। रोजाना सुबह उठकर आपको सबसे पहले अपनी हथेली के दर्शन करने चाहिए। हथेली में देखते हुए इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती ।
करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम ॥
इसके बाद आपको धरती पर पैर रखने से पहले धरती मां को प्रणाम करना चाहिए। उसके बाद ही जमीन पर पैर रखना चाहिए क्योंकि जमीन हमारा भार उठाती है। इसके अलावा रोजाना आपको सूर्य को जल चढ़ाना चाहिए और तुलसी को भी जल चढ़ाना चाहिए। अगर आप रोजाना सुबह यह काम करते हैं तो आपका घर धन-धान्य से भरपूर रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी।              दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

नरक चतुर्दशी कब है? किसकी पूजा की जाती है इस दिन ?

Live Bharat Times

संकष्टी चतुर्थी 2021: जानिए कब है इस साल की आखिरी संकष्टी चतुर्थी? शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय नोट कर लें

Live Bharat Times

आक का पेड़ महान कार्य कर सकता है, ऐसा माना जाता है कि इसमें भगवान गणेश का वास होता है!

Live Bharat Times

Leave a Comment