Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

ऋतिक ने यूपी में नहीं की शूटिंग क्या है दुबई में शूटिंग की वजह?

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘विक्रम वेधा’ कुछ दिनों पहले चर्चा में है. रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन ने यूपी में शूटिंग करने से मना कर दिया है और मेकर्स को दुबई में यूपी जैसा सेट बनाने को कहा है.

अब इस पूरे मामले पर ‘विक्रम वेधा’ के मेकर्स ने बयान दिया है और कहा है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है. निर्माताओं के एक बयान में बताया गया है कि शूटिंग दुबई में क्यों की गई. आधिकारिक बयान में निर्माताओं ने कहा कि ‘विक्रम वेधा’ की शूटिंग लोकेशन को लेकर भ्रामक और निराधार खबरें सामने आई हैं. हम साफ कर देना चाहते हैं कि ‘विक्रम वेधा’ की ज्यादातर शूटिंग भारत में हुई और इसमें लखनऊ भी शामिल है.

दुबई में यूपी जैसा सेट बनाने की बात को लेकर निर्माताओं ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण पूरी टीम की स्वास्थ्य समस्याओं के कारण यह निर्णय लिया गया था. ऋतिक को यूपी में शूटिंग करने में कोई आपत्ति नहीं थी.

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

पैपराजी चुपके से आलिया को घर के अंदर कर रहे थे शूट, भड़के रणबीर ने कहा…

Live Bharat Times

‘पुष्पा 2’ की अल्लू अर्जुन की फीस उड़ा देगी होश, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हिल जाएंगे

Live Bharat Times

जर्सी ट्रेलर : शाहिद कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी, कल इस वक्त रिलीज़ होगा फिल्म ‘जर्सी’ का ट्रेलर

Live Bharat Times

Leave a Comment