Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Hindi Newspaper
मनोरंजन

कबूतरबाज़ी मामले में पंजाबी गायक दलेर मेहँदी हुए गिरफ्तार, 2 साल की हुई सजा

मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को 2 साल की जेल की सजा सुनाई गई है. 15 साल पुराने मानव तस्करी केस में उन्हें दो साल कैद की सजा सुनाई गई. यह साल 2003 का कबूतरबाजी का मामला है. केस का फैसला 15 साल बाद हुआ.

पटियाला की एक अदालत के आदेश पर पंजाब के मशहूर गायक दलेर मेहंदी को साल 2003 में उनके खिलाफ दर्ज एक मानव तस्करी मामले में जेल भेज दिया गया है। मेहंदी की ओर से गुरुवार को अदालत में सजा के खिलाफ अपील दायर की गई थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। अदालत में मौजूद मेहंदी को गिरफ्तार कर पटियाला सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।यहां क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू रोड रेज मामले में पहले से जेल में हैं।

दरअसल, दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अपनी मंडली के सदस्यों के रूप में लोगों को अवैध रूप से विदेश भेजने के लिए मोटी रकम ली थी। 2018 में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत ने दोनों भाइयों को दोषी ठहराया था और उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उन्हें जमानत दे दी गई थी और बाद में उन्होंने सत्र अदालत में अपील दायर की थी। आज अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एचएस ग्रेवाल की अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

 

Follow us on Facebook, TwitterYoutube.

Related posts

धाकड़: अमिताभ बच्चन ने शेयर करने के बाद डिलीट किया फिल्म का गाना, कंगना ने दिया रिएक्शन

Live Bharat Times

Antim Twitter Reaction: सलमान खान का एक्शन अवतार और आयुष शर्मा की दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों को किया दीवाना

Live Bharat Times

बिग बॉस 16 के विनर बने एमसी स्टैन, लाखों रुपए के साथ जीती कार-ट्रॉफी

Admin

Leave a Comment